फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady Police station in-charge caught with inspector: What happened that day truth came out in statements

इंस्पेक्टर संग पकड़ी गईं थाना प्रभारी: उस दिन आखिर क्या हुआ...बयानों में सामने आया पूरा सच, इन्हें मिली जमानत

Fri, 09 Aug 2024 06:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Aug 2024 06:19 PM IST
सार

इंस्पेक्टर संग पकड़ी गईं महिला थाना प्रभारी के मामले में आरोपी पत्नी, सलहज और साले को जमानत मिल गई है। वहीं महिला थाना प्रभारी के कोर्ट में बयान दर्ज हुए, जिसमें उन्होंने पूरा सच बताया कि आखिर उस दिन क्या हुआ था...

 

विज्ञापन
lady Police station in-charge caught with inspector: What happened that day truth came out in statements
महिला इंस्पेक्टर के आवास में रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के थाना रकाबगंज स्थित सरकारी आवास पर प्रभारी निरीक्षक शैली राणा और निरीक्षक पवन नागर की पिटाई के मामले के 3 आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई। पुलिस ने इंस्पेक्टर पवन की पत्नी गीता, साले ज्वाला और सलहज सोनिका को जेल भेजा था। मुकदमे में अन्य भी आरोपी है। पुलिस अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

मामले में एसीपी सदर ने अपनी जांच रिपोर्ट डीसीपी सिटी को सौंप दी है। 3 अगस्त को विवाद हुआ था। सरकारी आवास पर थाना रकाबगंज की तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक शैली राणा और मेरठ निवासी इंस्पेक्टर पवन की पिटाई लगाई गई थी। पवन कुमार की पत्नी गीता परिवार के लोगों के साथ आई थीं। उन पर दोनों इंस्पेेक्टरों की पिटाई का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे में जानलेवा हमले की धारा भी लगाई गई थी। मगर, कोर्ट ने इस धारा में पुलिस को रिमांड नहीं दिया। उधर, पुलिस ने इंस्पेक्टर शैली राणा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। विवेचक ने बयान का अवलोकन किया। इसके आधार पर विवेचना में कार्रवाई की जाएगी। मामले में आरोपियों को जमानत के बाद जेल से रिहाई भी मिल गई।
विज्ञापन

जांच में मिले ये तथ्य 
जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीसीपी को सौंप दी है। सूत्रों ने बताया कि जांच में तीन और पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाया गया है। घटना के बाद मूकदर्शक बने पुलिसकर्मियों को अकर्मण्यता, अनुशासनहीनता और गोपनीयता भंग करने का दोषी माना गया है। यह भी सामने आया कि पवन की पत्नी को बुलाया गया था। इसके बाद घर भी दिखाया गया। वीडियो बनाने के भी इंतजाम भी किए गए थे।
 

मेडिकल अवकाश पर थे इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर पवन मुजफ्फर नगर से विजिलेंस स्थानांतरित होकर आए हैं। एक महीने से मेडिकल अवकाश पर चल रहे थे। वह घर से प्रयागराज जाने की कहकर आए थे। एक मोबाइल भी बंद कर लिया था। पत्नी से संपर्क नहीं कर रहे थे। इस पर उनकी पत्नी भी नजर रखे हुए थीं। पत्नी गीता परिजन के साथ आई थीं। इसके बाद बवाल हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed