फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lady daroga Accuses Inspector Of Eve Teasing In agra

'गलत नजरों से देखते हैं इंस्पेक्टर': प्रशिक्षु महिला दरोगा ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

Sun, 23 Jun 2024 07:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 07:20 AM IST
सार

आगरा में तैनात प्रशिक्षु महिला दरोगा ने इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने कहा कि इंस्पेक्टर साहब करते अश्लील हरकत करते हैं। इतना ही नहीं रात में कमरे पर बुलाते हैं।
 

विज्ञापन
Lady daroga Accuses Inspector Of Eve Teasing In agra
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माउद्दौला में तैनात एक प्रशिक्षु महिला दरोगा ने इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला दरोगा का आरोप है कि इंस्पेक्टर अश्लील हरकत करते हैं। रात में कमरे पर बुलाते हैं।
विज्ञापन


अविवाहित प्रशिक्षु महिल दरोगा ने 14 मार्च को एत्माउ्द्दौला थाने पर आमद कराई थी। आरोप है कि फोन पर अश्लील मैसेज भेजते हैं। थाने में अकेला पाकर अश्लील हरकत करते हैं। होली के दिन तो हद ही पार हो गई। विरोध करने पर इंस्पेक्टर ने धमकाया। कहा कि तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दे दूंगा। नई नौकरी है, छूट जाएगी।
विज्ञापन

महिला दरोगा का आरोप है कि इंस्पेक्टर आए दिन उसे अपने कमरे पर आने के लिए कहते हैं। कहते हैं मेरे कमरे में एसी है। वहीं सोया करो। जब उन्होंने बाहर कमरा लेना चाहा तो इंस्पेक्टर ने रपट लिख दी और कहने लगे तुम थाने में ही रहोगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला दरोगा के न मानने पर 9 जुलाई को छुट्टी पर रवानगी से इंस्पेक्टर ने मना कर दिया। इंस्पेक्टर ने कहा मेरे कमरे पर रहो और घर वालों से शादी की मना कर दो। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। 20 जुलाई को इंस्पेक्टर का रात 12 बजे बुलावे का फिर फोन आया। मना करने पर इंस्पेक्टर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।



इंस्पेक्टर और एसएसआई निलंबित 
एत्माद्दौला थाना में प्रशिक्षु महिला दरोगा से अश्लील हरकत मामले में शिकायत पर डीसीपी सिटी सूरज कुमार ने प्रभारी निरीक्षक एत्माद्दौला दुर्गेश कुमार मिश्र व एसएसआई अमित प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। प्रकरण की जांच एसीपी एत्मादपुर द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed