फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady constable and six children died of dengue fever in agra

आगरा: बुखार से सात और बच्चों की मौत, एसएन कॉलेज में भर्ती 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

Sat, 16 Oct 2021 09:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Oct 2021 09:26 AM IST
सार

आगरा में डेंगू और बुखार का कहर थम नहीं रहा है। बरौली अहीर में बुखार से तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया। वहीं बाह, लादूखेड़ा व मलपुरा में एक-एक बच्चे की जान चली गई। डेंगू के मरीज भी मिले हैं। 

विज्ञापन
lady constable and six children died of dengue fever in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में बुखार से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। बरौली अहीर, बाह, लादूखेड़ा और मलपुरा में बुखार से छह और बच्चों की मौत हो गई है। यमुनापार में डेंगू से कक्षा पांच की छात्रा की शुक्रवार की शाम मौत हो गई। चार अन्य बच्चों की निजी पैथोलॉजी में कराई गई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन


बरौली अहीर में चार साल के नमन यादव पुत्र मुकेश कुमार, 14 साल के ऋषिकेश पुत्र विजेंद्र निवासी कुआंखेड़ा और श्यामो निवासी छह साल की रोशनी पुत्री राजकुमार की बुखार से मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि तीन-चार दिन से बुखार आ रहा था। निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां जांच में डेंगू बताया गया था। 
विज्ञापन


डेंगू से 10 साल के बालक की मौत
बाह के गांव गुमान सिंह के पुरा में 10 साल के कुलदीप पुत्र बलवीर सिंह को चार दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार को परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार आगरा में जांच के दौरान कुलदीप को डेंगू की पुष्टि हुई। गुरुवार को कुलदीप ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लादूखेड़ा निवासी मुकेश की छह माह की बेटी परिधि को तीन दिन पहले बुखार आया था। उपचार से हालत में सुधार नहीं हुआ और गुरुवार रात को उसकी मौत हो गई। मलपुरा निवासी शाहरूख खान के डेढ़ साल के तौफीक को चार दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया।

इच्छा को तीन दिन से था बुखार
यमुनापार के नुनिहाई सब्जी मंडी निवासी इच्छा (12) पुत्री दीपक पटेल की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कक्षा पांच की छात्रा इच्छा इकलौती पुत्री थी। तीन दिन पहले बुखार आने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्लेटलेट्स घटकर 30 हजार रह गई थीं। शुक्रवार की शाम उसने दम तोड़ दिया।

11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि
एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें आगरा के सबसे ज्यादा नौ मरीज हैं। मथुरा और इटावा का एक-एक मरीज है। छह मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब एसएन के डेंगू वार्ड में 14 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा के नौ मरीजों में से सात मरीज एसएन में भर्ती हैं जबकि दो का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। अब डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 331 हो गई है। 209 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed