फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laddu Holi 2024 Celebrations In Barsana Mathura

Holi 2024: राधारानी के आंगन में रंग-गुलाल के संग बरसेंगे लड्डू, इस दिन होगा फाग आमंत्रण महोत्सव

Sat, 16 Mar 2024 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 12:39 PM IST
सार

बरसाना के श्रीजी महल से नंदगांव के नंदभवन में होली का निमंत्रण सखियों के हाथ पहुंचेगा।  होली का निमंत्रण स्वीकारते ही बरसाना में लड्डू बरसेंगे। अनूठी लड्डू होली देखने मंदिर में हजारों श्रद्धालु उमड़ेंगे। 
 

विज्ञापन
Laddu Holi 2024 Celebrations In Barsana Mathura
लड्डू होली (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के लिए 17 मार्च को राधारानी के बरसाना स्थित महल से लठामार होली के लिए निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर राधा की सहचरी कान्हा के घर (नंदगांव) पहुंचेंगी। नंदगांव में लठामार होली का निमंत्रण स्वीकार होने के बाद श्रीजी मंदिर बरसाना में लड्डू होली का आयोजन होगा।
विज्ञापन


बरसाना में 18 मार्च को विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन होगा। इसके लिए श्रीजी महल से राधारानी की सखियां कमोरी में अमनियां भोग, दो वीरी, इत्र फोहा और दो पुष्प मालाओं के साथ निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर नंदभवन पहुंचेंगी। निमंत्रण रूपी गुलाल को समाज में वितरित किया जाएगा। इसी क्रम में नंदभवन में धूमधाम से फाग आमंत्रण महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव में स्थानीय ग्वाल और राधारानी की सखियां होली के रसियाओं पर लोकनृत्य भी करेंगे। सखियां जब बरसाना श्रीजी महल में होली निमंत्रण को स्वीकार करने की बात सुनाएंगी तो माहौल खुशनुमा हो जाएगा। पांडे लीला के बाद हजारों किलो लड्डू बरसाए जाएंगे। इस लड्डू होली को देखने के लिए दूर दराज से श्रद्धालु आते हैं और लड्डू प्रसाद पाकर स्वयं को धन्य मानते हैं।
विज्ञापन


 

नंदगांव में लठामार होली 19 को
नंदगावं में फाग आमंत्रण महोत्सव 17 मार्च को सुबह करीब दस बजे आयोजित होगा। वहीं जब आमंत्रण स्वीकार करने की सूचना बरसाना पहुंचे और बताया जाएगा कि श्रीकृष्ण सखाओं के साथ अलगे दिन नवमी को होली खेलने बरसाना आएंगे। इसके बाद लड्डुओं से स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर कई टन लड्डू लुटाए जाते हैं। इसी वजह से इसे लड्डू होली भी कहा जाता है। नंदगांव में 19 मार्च को लठामार होली का आयोजन होगा।

 

फूलों से विधवा माताओं ने खेली होली
कस्बे के मैत्री घर विधवा आश्रम में रहकर अपना जीवन यापन कर रही सैकड़ों विधवा माताओं ने होली के गीतों के बीच फूलों की होली खेली। सफेद वस्त्रों में रंग-बिरंगे पुष्पों की पंखुड़ियों के बीच दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के साथ खेली गई होली में विधवा माताओं की आंखें खुशी में नम हो उठीं। शुभारंभ श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज ने पुष्प वर्षा कर किया। अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल भूपेंद्र सिंह व समाजसेविका विन्नी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। 70 वर्ष की आयु की माता कौशल्या ने बताया कि वह राधाकुंड में करीब पंद्रह वर्ष से निवास कर रही हैं, मैत्री विधवा आश्रम ने उनको आश्रय दिया है। ब्रज की होली देखकर खुशी मिलती है। कामिनी दासी, भवानी दासी, बानी दासी, काली दासी, तारा दासी आदि ने भी होली खेली। दिल्ली से होली खेलने आए गोविंद, श्रीषा, अनीषा, अन्नू, निहारिका आदि ने बताया कि उन्होंने विधवा माताओं के बीच पहली बार होली खेली है। उनकी खुशी देखकर नहीं लगता है कि वे अपने घर में नहीं हैं। महंत केशवदास महाराज, विन्नी सिंह, प्रबंधक संतोष चतुर्वेदी, मोनिका, महेश, राजरानी, सोनिया, जयंती दासी, गोवर्धन शुक्ला, जयंती सन्यासी, प्रिया दासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed