{"_id":"6a5efa0da7160f42580cdd94","slug":"lack-of-basic-facilities-keeps-traders-away-from-barauli-ahir-s-new-market-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधाओं का है अभाव: सात साल में सिर्फ 38 व्यापारियों ने खोली दुकानें, इसलिए सूनी पड़ी बरौली अहीर की नवीन मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधाओं का है अभाव: सात साल में सिर्फ 38 व्यापारियों ने खोली दुकानें, इसलिए सूनी पड़ी बरौली अहीर की नवीन मंडी
Tue, 21 Jul 2026 10:18 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:18 AM IST
सार
बरौली अहीर की नवीन फल एवं सब्जी मंडी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण व्यापारी कारोबार शुरू नहीं कर रहे हैं। सात साल में 43 में से केवल 38 दुकानों पर ही काम शुरू हो सका है।
विज्ञापन
बरौली अहीर मंडी में धरने पर बैठे आढ़ती, स्रोत स्वयं
विस्तार
आगरा के बरौली अहीर की नवीन फल एवं सब्जी मंडी को संचालित कराने की मांग पर भले ही व्यापारियों का धरना सोमवार को भी जारी रहा हो लेकिन अब धरने ने नया मोड़ ले लिया है। व्यापारियों ने मंडी में मूलभूत सुविधाएं न होने से व्यापारी यहां व्यापार शुरू करने के लिए तैयार नहीं हैं। मंडी सचिव को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया। माना जा रहा कि इससे गतिरोध भी दूर होगा।
बरौली अहीर स्थित नवीन फल एवं सब्जी मंडी में व्यापारियों किसानों का धरना भले ही निरंतर जारी है लेकिन अब व्यापारियों ने मंडी समिति से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि यदि मंडी समिति सुविधाएं उपलब्ध करा दे तो मंडी सुचारु रूप से संचालित होगी और गतिरोध भी समाप्त हो जाएगा। मंडी समिति ने बसई की एक अवैध सुल्लड़ मंडी की लगभग 150 दुकानों को नोटिस देकर बंद कराया था। इसके बाद भी कई व्यापारी मंडी के बाहर सड़क किनारे व्यापार कर रहे हैं। मंडी समिति और नगर निगम द्वारा उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अभी तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है।
व्यापारियों के अनुसार नवीन मंडी में टीनशेड, बांस की टटिया, सामान रखने और फड़ लगाने जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं हैं। मंडी परिसर में 43 आवंटित दुकानें हैं, जिनमें से वर्ष 2019 से केवल 5 दुकानें ही नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। अधिकांश दुकानदार बसई और सिकंदरा मंडी में व्यापार कर रहे हैं, जबकि कई ने अपनी आवंटित दुकानें अब तक शुरू ही नहीं की हैं। धरने पर बैठे व्यापारियों का कहना है कि यदि सभी फुटकर विक्रेताओं का पंजीकरण कर उन्हें मंडी परिसर में निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जाए तथा टीनशेड और बांस की दुकानों जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं, तो बसई मंडी के अधिकांश व्यापारी बरौली अहीर में व्यापार शुरू करने को तैयार हो जाएंगे। इससे मंडी का संचालन भी सुचारु रूप से शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
फुटकर विक्रेताओं के स्थान के लिए मंडी सचिव को दिया ज्ञापन
राष्ट्रीय दिव्यांग संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी विजय सिंह लोधी मुखिया ने मंडी सचिव अजय प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर मांग की है कि मंडी परिसर में विशेष पंजीकरण शिविर लगाकर सभी फुटकर विक्रेताओं के लाइसेंस बनाए जाएं तथा लाइसेंसधारी व्यापारियों के लिए स्थान निर्धारित कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि इससे लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध समाप्त होगा और नवीन मंडी बरौली अहीर को पूर्ण रूप से संचालित करने का मार्ग प्रशस्त होगा।