{"_id":"6a894b8ef09bc87aab055cae","slug":"kuberpur-and-keetham-goods-sheds-to-get-high-tech-facilities-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल ढुलाई होगी आसान: कुबेरपुर-कीठम के नए मालगोदाम होंगे हाईटेक, कारोबार को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल ढुलाई होगी आसान: कुबेरपुर-कीठम के नए मालगोदाम होंगे हाईटेक, कारोबार को मिलेगी रफ्तार
Sat, 22 Aug 2026 12:41 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:41 PM IST
सार
कुबेरपुर और कीठम के नए मालगोदाम शुरू होने से आगरा मंडल के कारोबारियों को माल की ढुलाई और उठान में सुविधा मिलेगी। दोनों केंद्रों पर सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा। कुबेरपुर में 42 करोड़ रुपये से मालगोदाम और 57.98 करोड़ रुपये से लूप व गुड्स लाइन तैयार हुई है, जबकि कीठम मालगोदाम 35 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा मंडल में कुबेरपुर और कीठम के नए मालगोदाम शुरू होने से कारोबारियों को माल की ढुलाई में आसानी होगी। यमुना ब्रिज मालगोदाम को सीमेंट रैक के लिए तीन माह तक प्रतिबंधित किया गया। इसके बाद कुबेरपुर और कीठम को वैकल्पिक केंद्र बनाया गया। यहां सुविधाओं को हाईटेक किया जाएगा। इससे आगरा के कारोबार को रफ्तार मिल सकेगी।
कुबेरपुर में 42 करोड़ रुपये की लागत से मालगोदाम और 57.98 करोड़ रुपये में लूप व गुड्स लाइन तैयार की गई है। यहां एक साथ दो रैक की क्षमता है। कीठम मालगोदाम को हाल में 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। वर्तमान में यहां एक ही लाइन चालू है।
यमुना ब्रिज पर पांच लाइनें हैं और एक समय में तीन रैक प्लेस हो सकती हैं। कीठम और कुबेरपुर में मुख्य रूप से सीमेंट व अन्य सभी की रैक प्लेस की जा रही हैं जबकि यमुना ब्रिज पर खाद्य तेल, नमक, खाद, आयरन कॉइल और रिफाइंड आदि की रैक आती है।
विज्ञापन
रेलवे आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि यमुना ब्रिज मालगोदाम पर रैक को कम किया जाएगा। सीमेंट की रैक को प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कीठम में माल उठान के लिए 72 घंटे और कुबेरपुर और यमुना ब्रिज मालगोदाम पर 12 घंटे का समय दिया जा रहा है। अगर निर्धारित तय समय में माल का उठान नहीं किया जाता है। तो 75 रुपये प्रति वैगन के हिसाब से शुल्क लिया जाता है।