{"_id":"661e9090b958d014200683fe","slug":"kritika-achieved-success-in-upsc-in-third-attempt-without-coaching-belong-to-agra-mahakta-meena-also-succeeded-2024-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSC Result: बिना कोचिंग तीसरे प्रयास में कृतिका ने लहराया परचम, महकता मीना ने भी मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC Result: बिना कोचिंग तीसरे प्रयास में कृतिका ने लहराया परचम, महकता मीना ने भी मारी बाजी
Tue, 16 Apr 2024 09:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Apr 2024 09:32 PM IST
सार
UPSC Result: बिना कोचिंग तीसरे प्रयास में कृतिका भारद्वाज ने अपना परचम लहराया। वहीं महकता मीना ने भी सफळता हासिल की। कृतिका ने 370वीं तो महकता मीना ने 689वीं रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन
कृतिका भारद्वाज-370वीं रैंक
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा में शाहगंज के कोठी मीना बाजार निवासी कृतिका भारद्वाज ने 370वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने तीसरे प्रयास में बिना कोचिंग किए यह सफलता अर्जित की। मॉक टेस्ट जरूर दिए। वहीं महकता मीना ने 689 वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन
कृतिका ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में दिल्ली पब्लिक स्कूल से मानविकी वर्ग से 12वीं में जिला टॉप किया था। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक में भी टाॅप किया। वर्ष में 2019 में आगरा लौट आई। घर पर रहकर परीक्षा की तैयारी करने लगी। मॉक टेस्ट देने के लिए दिल्ली जाती थीं।
विज्ञापन
वह पहले दो प्रयास की प्रारंभिक परीक्षा में सफल रही थीं। मेंस उत्तीर्ण नहीं किया था। कृतिका के पिता डॉ. विनोद भारद्वाज कंटेंट डेवलपर हैं, वह कई पुस्तकें लिख चुके हैं। मां आरती गृहणी हैं। कृतिका का परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए संदेश है कि खुद की मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए। सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
महकता मीना-689वीं रैंक
- फोटो : संवाद
महकता मीना ने 689 वीं रैंक प्राप्त की
यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा में राजस्थान के अलवर स्थित अंबेडकर नगर की महकता मीना ने 689वीं रैंक प्राप्त की है। उनके पिता विजय कुमार मीना आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे हैं। मां बीना मीना गृहणी हैं। महकता मीना ने एमएनआईटी, प्रयागराज से पढ़ाई की। यूपीएससी की 2022 की परीक्षा में उन्हें आईआरएमएस सेवा प्राप्त हुई थी।