फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishna devotee Priya celebrated her first anniversary in hotel after marriage with Lord Krishna

UP: प्रिया ने भगवान कृष्ण के साथ विवाह के बाद होटल में धूमधाम से मनाई पहली सालगिरह, आठ लाख से अधिक आया खर्च

Thu, 30 Nov 2023 10:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 Nov 2023 10:42 PM IST
सार

प्रिया ने 29 नवंबर 2022 को वृंदावन में लड्डू गोपाल संग शादी की थी। शादी की वर्षगांठ मनाने के लिए परिजनों और रिश्तेदारों के साथ वृंदावन पहुंची। यहां होटल बुक किया और इसकी सजावट भी करवाई। मेहमानों को न्योता दिया गया। समारोह में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का शृंगार किया गया।

विज्ञापन
Krishna devotee Priya celebrated her first anniversary in hotel after marriage with Lord Krishna
कृष्ण भक्त प्रिया ने मनाई सालगिरह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद निवासी कृष्ण भक्त प्रिया की ठाकुरजी से ऐसी प्रीत लगी कि वह घर-परिवार छोड़कर एक साल पहले वृंदावन आ गईं और कान्हा संग 7 फेरे लिए। शादी को एक साल होने पर बुधवार रात वृंदावन के रमणरेती मार्ग स्थित एक होटल में धूमधाम से पहली सालगिरह मनाई। समारोह में संत, परिजन और रिश्तेदार शामिल हुए। समारोह में आठ लाख रुपये से अधिक खर्च होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रिया ने 29 नवंबर 2022 को वृंदावन में लड्डू गोपाल संग शादी की थी। शादी की वर्षगांठ मनाने के लिए परिजनों और रिश्तेदारों के साथ वृंदावन पहुंची। यहां होटल बुक किया और इसकी सजावट भी करवाई। मेहमानों को न्योता दिया गया। समारोह में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का शृंगार किया गया। उन्हें सेहरा पहनाया। भगवान का यह रूप देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। सबसे पहले कान्हा को स्टेज पर लाया गया और बाद प्रिया का आगमन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

घूंघट निकालकर स्टेज पर पहुंची
दुल्हन की तरह सजी प्रिया घूंघट निकालकर कान्हा के सामने आईं। पति रूप में विराजमान भगवान को देखा तो भाव विह्लल होकर नाचने लगीं। पहली सालगिरह को भव्य तरीके से मनाने में प्रिया ने किसी तरह की कसर नहीं छोड़ी। स्टेज पर पहुंचने के बाद प्रिया ने पहले ठाकुरजी के गले में वरमाला डाली। इसके बाद ठाकुरजी के हाथ लगवाकर खुद वरमाला पहनी। भगवान संग अटूट भक्ति को देख वहां मौजूद हर कोई राधे-राधे कहता रहा।

विज्ञापन

प्रिया ने कहा कि हर पति शादी की वर्षगांठ पर पत्नी को गिफ्ट देता है। हमारे कान्हा ने भी बहुत सुंदर रिंग गिफ्ट में दी है। उन्होंने बताया कि जो मेरे विवाह को मान नहीं रहे थे, आज वह भी इस समारोह में शामिल हुए। पिता, भाई, बहन और रिश्तेदारों संग 350 से अधिक लोग मेरी शादी की सालगिरह के साक्षी बने हैं। इससे मुझे बेहद खुशी है।

मूलत: पलवल निवासी प्रिया के पिता राजपाल लंबरदार ने बताया कि प्रिया का जन्म फरीदाबाद में हुआ। बचपन में उसे सीता कहते थे। वह 6 साल की उम्र से ही ताई के साथ छिपकर वृंदावन आती थीं। बाद में उसने किराए पर मकान ले लिया और मां को भी साथ ले आई। 24 दिनों तक मां को अपने पास रखा। उसे वृंदावन से वापस घर ले जाने के लिए काफी जतन किए, लेकिन वह नहीं गई। आखिरकार हम हार गए और बेटी प्रिया जीत गई। पिछले साल वह भगवान कृष्ण की हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed