{"_id":"60fef40b8ebc3e587d73b507","slug":"kotwali-police-caught-two-thieves-with-stolen-goods-mainpuri-news-agr5013829132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने चोरी के माल सहित दो चोर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने चोरी के माल सहित दो चोर पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने औंछा बाईपास रोड से सोमवार सुबह दो चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी का जेवर आदि बरामद हुआ। सीओ सिटी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
सोमवार सुबह औंछा रोड बाईपास से पुलिस ने दो चोरों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़े गए चोरों ने अपने नाम सुखवीर सिंह निवासी गांव नवादा और राजा निवासी वाजिदपुर सिकंदराराऊ हाथरस बताया। चोरों ने कबूल किया है कि उन्होंने मई महीने में सोतियाना निवासी सरला सक्सेना और आठ जून को आजाद नगर निवासी टीकाराम के घर से जेवर नकदी चोरी की थी।
सीओ ने बताया कि चोरों के कब्जे से चांदी की चार चूड़ी, सोने के दो कडे़, सोने की दो चेन, सोने की एक अंगूठी, एक पेंडल और 5090 रुपये बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप ने बताया कि पकड़े गए चोरों ने अपने एक साथी आसिफ निवासी मोहल्ला सोतियाना का नाम भी बताया है। वह इन लोगों के साथ वारदात में शामिल था। उसकी भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।