{"_id":"5e61389f8ebc3eead7175919","slug":"korona-kasganj-news-agr4326614195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का संदिग्ध मिला, सेंपल लखनऊ के लिए भेजे जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का संदिग्ध मिला, सेंपल लखनऊ के लिए भेजे जा रहे
विज्ञापन
कासगंज के जिला चिकित्सालय में कोरोना वायरस के संदिग्ध की जांच पड़ताल के लिए सैंपल लेते चिकित्सक
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। विभाग उस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। युवक के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे जा रहे हैं।
भारत (18) निवासी बदरिया सोरो ग्रेनाइट फिटिंग का कारीगर है। वह केरल में रह रहा है। होली का त्योहार पर वह बुधवार की देर रात अपने घर पा लौटा था।
इसके बाद बुखार, सर्दी आदि की शिकायत होने से वह जिला अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए पहुंचा। जब युवक में नाक बहने, बुखार, सर्दी आदि के लक्षण मिले तो चिकित्सकों ने उसे भर्ती करते हुए जांच कराई। बुखार से जुड़ी सामान्य जांच नेगेटिव पाई गई। ऐसे में कोरोना की जांच के लिए उसके सैंपल संग्रहित कर लिए गए। इसकी जांच के जिले में इंतजाम न होने की वजह से सैंपल जांच को लखनऊ भेजे जाऐंगे।
इन नंबरों पर दे सकते हैं जानकारी
सीएमओ - 8005192672
सीएमएस -6398277353
सर्विलांस टीम 8433257456
जिलाधिकारी 9454417516
जिलाधिकारी कार्यालय 05744272000
जिलाधिकारी कैंप कार्यालय 05744 272027
कोरोना वायरस को लेकर स्कूली बच्चों को बांटे गए मास्क
कासगंज। कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में कोरोना वायरस से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं को बचाव से संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को मास्क भी वितरित किए गए। प्रधानाचार्य चंदन भारद्वाज ने कहा कि कोरोना से डरना नहीं है, सावधानी ही बचाव है, होली के त्यौहार पर प्राकृतिक रंगों का ही प्रयोग करें । शिक्षकों ने भी मास्क पहनकर शिक्षण कार्य किया। इस दौरान प्रबंधक प्रमोद कुमार, शिवम पराशर, देवांश मिश्रा, हितेश यादव, संदीप गुप्ता, राधा गोला, शौर्या, नेहा, पूजा, मलिका, दीपिका आदि मौजूद रहे।