फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kisan andolan,farmers movement india,farmers movement UP,farmers kasganj,politics news kasganj

कृषि कानूनों के विरोध में जिले भर में प्रदर्शन, किसान संगठनों ने किया सरकार का पुतला दहन

Wed, 26 May 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan,farmers movement india,farmers movement UP,farmers kasganj,politics news kasganj
कासगंज/सोरों/पटियाली/सिढ़पुरा। केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों का लगातार विरोध जारी है। आंदोलन के छह माह पूरे होने पर बुधवार को जिले भर में किसानों ने काले झंडे दिखाकर और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और काला दिवस मनाया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जगह जगह पुतला दहन भी किए। कुछ जगह पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी तो कुछ किसान नेता नजरबंद भी किए गए। किसानों ने शहर से लेकर गांव गांव तक प्रदर्शन किए। किसानों के समर्थन में अन्य संगठन व राजनैतिक दल भी उतरे।
विज्ञापन

भाकियू स्वराज ने गांव-गांव फूंके पुतले
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के कार्यकर्ताओं ने जिले भर में विरोध प्रदर्शन किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में किसानों ने नगरिया में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर पुतला दहन किया। इसके बाद किसान बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते हुए गांव गांव पहुंचे। उड़ेरपुख्ता, गढ़ी, सोरों, सिढ़पुरा में भी किसान यूनियन स्वराज के पदाधिकारियों ने पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्यामवीर सिंह चौहान, आशीष पांडेय, हिमांशू मिश्रा, अविनाश भारद्वाज, राहुल मिश्रा, विशाल शर्मा, विनोद कुमार, अमर सिंह, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत गुट ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति के नेतृत्व में किसानों ने पटियाली में प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिसमें तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, पराली अधिनियम समाप्त करने, हरियाणा में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापसी की मांग की। इस दौरान रनवीर सिंह यादव, रक्षपाल शर्मा, इमरान खान, कुंवरपाल सिंह, इकबाल पहलवान, सूरजपाल, अंजुम, समशुद्दीन, शाकिर, अजब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद ने पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन नारेबाजी
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में रालोद के कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में प्रदर्शन किया। नगला सैय्यद पर बैठक की। काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और काले झंडे लहराए। किसान विरोधी कानूनों का विरोध किया और इन्हें वापस लेने की मांग की। इस मौके पर आसमां वारसी, रजिया बेगम, तरन्नुम बेगम, सानिया, जरीना, मुस्कान, सन्नो बेगम, शबाना, रुबीना, इशरत मौजूद रहे।
कांग्रेस ने खेत खाली का नारा देकर किया प्रदर्शन
महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा ने किसानों का समर्थन किया। उन्होंने खेत खाली पेट खाली का नारा देकर प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र सरकार ताना शाही कर रही है। सरकार की यह तानाशाही वरदाश्त नहीं की जाएगी। किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी जनता की अनदेखी का आरोप लगाया है।
खेत मजदूर यूनियन ने मनाया काला दिवस
दिल्ली की सीमाओं पर किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने को लेकर चल रहे छह माह पूरे होने पर खेत मजदूर यूनियन, जनवादी नौजवान सभा, उत्तर प्रदेश किसान सभा ने प्रदर्शन किए। कस्बा बिलराम, नगला अंडउआ, विरौंची, नगला वधिक, दौकेली, गोयती, ढोरई, नगला पलटू, नगला हाथी में जगह जगह प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। इस दौरान ईश्वरी प्रसाद, सुनील सिंह, राजकुमार कुशवाह, प्रेमसिंह, हरीलाल भारती, शिव कुमार, वृजलाल भारती मौजूद रहे।

भाकियू (लोकशक्ति) के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने पहले से ही पैदल मार्च का एलान कर दिया था। बुधवार की सुबह से ही जिलाध्यक्ष बृजेश चौहान के आवास पर कार्यकर्ता पहुंचने लगे। लेकिन पुलिस ने उनके आंदोलन की योजना विफल कर दी। जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंची पुलिस ने उन्हें आवास पर ही नजर बंद कर दिया। उसके बाद पैदल मार्च नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed