फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidney transplant to cost 2.50 lakh; PGI team to arrive on the 29th.

Agra News: 2.50 लाख में होगा किडनी प्रत्यारोपण, 29 को आएगी पीजीआई की टीम

Sun, 26 Jul 2026 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Kidney transplant to cost 2.50 lakh; PGI team to arrive on the 29th.
ऑपरेशन करते चिकित्सक
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में 2.50 लाख रुपये में किडनी प्रत्यारोपण होगा। निजी अस्पताल में 8-12 लाख रुपये का खर्च होते हैं। आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री राहत कोष योजना और बीपीएल कार्डधारकों को निशुल्क सुविधा मिलेगी। 29 जुलाई को संजय गांधी पीजीआई लखनऊ की टीम एसएन आएगी। इसके बाद ऑपरेशन की तिथि पर अंतिम मुहर लगेगी। संभावना है कि 10 अगस्त से पहले किडनी प्रत्यारोपण सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

एसएन के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में किडनी रोग विभाग बना है। यहां किडनी प्रत्यारोपण यूनिट भी बन चुकी है। इसमें 4 आइसोलेशन चैंबर बने हैं। इनमें ऑपरेशन के बाद मरीज और किडनीदाता को भर्ती रखा जाएगा। ये एंटी बैक्टीरियल चैंबर हैं, जिसमें किसी भी तरह का संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। 29 जुलाई को पीजीआई लखनऊ के किडनी प्रत्यारोपण के विशेषज्ञ एसएन आएंगे। यहां ट्रांसप्लांट का प्रशिक्षण पा चुके विशेषज्ञों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन


इस दौरान मरीजों के केस पर अध्ययन होगा और तिथि तय होगी। पहले चरण में तीन मरीजों का किडनी प्रत्यारोपण होगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि किडनी प्रत्यारोपण के लिए यूनिट तैयार हो गई है। विशेषज्ञ और टीम को प्रशिक्षण मिल चुका है। इसमें करीब 2.50 लाख रुपये का खर्चा आएगा। 29 को पीजीआई की टीम के साथ बैठक कर तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पीजीआई की निगरानी में होंगे 25 ऑपरेशन
किडनी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि एसएन में किडनी प्रत्यारोपण के लिए चिकित्सक और टेक्नीशियन को प्रशिक्षण मिल चुका है। शुरू के 25 ऑपरेशन पीजीआई लखनऊ के किडनी रोग विभाग के विशेषज्ञों की निगरानी में होंगे। इसके बाद यहां की टीम ऑपरेशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed