फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapping the girl and misdeed accused was not given bail

Kasganj: परिचित के भरोसे घर पर अकेली छोड़ी बेटी हुई सात माह की गर्भवती, गिरफ्तार आरोपी को नहीं मिली जमानत

Fri, 24 Feb 2023 08:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 08:34 AM IST
सार

बालिका को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी को नहीं मिली जमानत। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
 

विज्ञापन
Kidnapping the girl and misdeed accused was not given bail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कासगंज में विश्वास को तोड़ने वाले दुष्कर्म के आरोपी को जमानत नहीं मिल सकी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम आदित्य चतुर्वेदी के न्यायालय ने बालिका को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन


घर पर अकेली छोड़ दी थी बेटी

गंजडुंडवारा क्षेत्र निवासी एक मजदूर के घर पर उसके परिचित सहावर के ताली निवासी गोलू, कमलेश एवं मीना 7 मार्च 2022 को घर पर आए। मजूदर जान पहचान होने की वजह से तीनों के भरोसे अपनी दोनों पुत्रियों को घर पर छोड़कर चला गया। इसके बाद वे उनकी 11 वर्षीय बेटी को गमी में जाने की कहकर अपने साथ बुलाकर ले गए। उसकी बड़ी बहन ने जान पहचान होने की वजह से उसे जाने दिया। जब उसके पिता काम से वापस लौटकर आए तो छोटी बेटी को घर पर न पाकर पूछतांछ की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: घोड़ी पर बैठे दूल्हे को देख बदला दुल्हन का इरादा, बोली- 'नहीं करूंगी इससे शादी, बुलाया गया दूसरा दूल्हा
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की निकली सात माह की गर्भवती

जब शाम तक भी बेटी वापस नहीं आई तो पिता व बहन को चिंता सताने लगी। पिता सहावर के ग्राम ताली पहुंचा। तो वहां आरोपी नहीं मिला। मामले की तहरीर आरोपियों के खिलाफ दर्ज करा दी गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कराए। वह सात माह की गर्भवती निकली। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपी गोले ने अपनी जमानत के लिए अर्जी दी। कोर्ट ने उसकी अर्जी खारिज कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed