फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kheria-Idgah ROB construction is to start from 19 January People's troubles will increase

Agra News: खेरिया-ईदगाह आरओबी पर खर्च होंगे 12.58 करोड़, 19 जनवरी से होना है शुरू; लोगों की बढ़ेगी मुसीबत

Thu, 30 Nov 2023 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 09:21 AM IST
सार

खेरिया-ईदगाह आरओबी पर 19 जनवरी से गर्डर बदलने समेत मरम्मत का कार्य शुरू होना है। इस कार्य में 12.58 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
 

विज्ञापन
Kheria-Idgah ROB construction is to start from 19 January People's troubles will increase
आगरा का ईदगाह रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खेरिया-ईदगाह आरओबी (रेल ओवरब्रिज) की रेलवे नए सिरे से मरम्मत कराएगा। इसके लिए 12.58 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गर्डर भी बदले जाएंगे। कार्य शुरू करने की प्रस्तावित तिथि 19 जनवरी है। मरम्मत कार्य में दो से ढाई महीने का वक्त लगेगा।
विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ईदगाह-खेरिया आरओबी का सर्वे करने पर इसके गर्डर खराब प्रतीत हो रहे हैं। ऐसे में इन सभी गर्डर को बदलने के अलावा अन्य मरम्मत कार्य भी होगा। इसमें 12.58 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बजट मंजूर है। निर्माण कार्य के लिए तकनीकी टीम ने सर्वे कर लिया है। कार्य 19 जनवरी से शुरू होना प्रस्तावित है। इसमें करीब 70 दिन का समय लगेगा। मरम्मत कार्य शुरू होने पर आरओबी पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। पुलिस-प्रशासन को रूट डायवर्जन के लिए पत्र लिखा जाएगा। कार्य पूरा होने पर पुल एक तरह से नया हो जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  साइकिल पर आया चोर: 39 मिनट में आठ ताले तोड़े, ले उड़ा 16 लाख का माल; सीसीटीवी में हुआ कैद
विज्ञापन
विज्ञापन



10 लाख की आबादी होगी प्रभावित
रेलवे के मुताबिक ये पुल करीब 80 साल पुराना है। बीते दिनों लोक निर्माण विभाग ने इसकी मरम्मत भी की थी। इसमें 40 दिन से अधिक पुल बंद रहा था। बंद होने से अर्जुन नगर, खेरिया मोड़, ख्वासपुरा, कमाल खां, धनौली, नरीपुरा, मलपुरा, कागारौल समेत आसपास के 10 से अधिक गांवों के लोगों समेत 10 लाख लोगों को परेशानी होगी।

ये भी पढ़ें -  इश्क में पागल चाची: दूल्हा बने भतीजे संग चुपके से किया ऐसा काम, शादी के मंडप में मची खलबली; दुल्हन के उड़े होश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed