{"_id":"5ff34e908ebc3e3d56436033","slug":"khandi-closed-kasganj-news-agr4749625113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाछमई माइनर कटा, 600 बीघा फसले हुई जलमग्न- गेहूं, सरसों, आलू, जौं की फसलों को हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाछमई माइनर कटा, 600 बीघा फसले हुई जलमग्न- गेहूं, सरसों, आलू, जौं की फसलों को हुआ नुकसान
कासगंज के गंजडुंडवारा में माइनर कटने से खेत में भरा पानी
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
सिढ़पुरा कासगंज। ग्राम हमीरपुर के समीप बाछमई मानइर में कटान होने से किसानों की लगभग 600 बीघा फसल मग्न हो गई। किसानों ने बर्बाद हुई फसलों के बदले मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। रविवार की रात अचानक ग्राम हमीरपुर पर बाछमई माइनर में कटान हो गया। रात भर कटान रहने से आस-पास के खेतों में पानी भर गया। किसानों की गेहूं, सरसों, आलू, जौ सहित अन्य फसलें जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 600 बीघा फसलों में पानी भर गया हैं।
विज्ञापन
रात भर पानी भरा रहने से फसलों का खासा नुकसान हो गया है। किसानों का कहना है कि उनकी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। बर्बाद हुई फसलों का जिला प्रशासन के द्वारा आंकलन कराया जाए। बर्बाद हुई फसलों का किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। जिससे किसानों के हुए नुकसान की भरपाई हो सके। बनूपुरा माइनर में तीन दिन पूर्व हुआ था कटान अमांपुर के क्षेत्र के बनूपुरा माइनर में भी कटान हुआ था। जिससे ग्राम बनूपुरा एवं ग्राम हरथरा के ग्रामीणों की लगभग 300 बीघा फसलें जलमग्न हो गई। किसानों में सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष हैं। यहां के किसानों ने भी मुआवजा की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।