फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   khaad

खाद की बिक्री पर रखी जाएगी नजर, बीडीओ बनाए गए नोडल अधिकारी

Sun, 23 Aug 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
khaad
कासगंज। खाद की कालाबाजारी न हो इसके लिए हर ब्लॉक में विकास खंड अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाईं गईं हैं। यह कर्मचारी ब्लॉक में स्थिति बाजारों में खाद की बिक्री पर नजर रखेंगे। ताकि कोई भी विक्रेता गड़बड़ी न कर सके। खाद के वितरण की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में सात ब्लॉक हैं। सभी ब्लॉक में वहीं के खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। हर ब्लॉक के बाजारों पर नजर रखने के लिए कृषि विभाग के 65 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

कासगंज ब्लॉक में 10, सोरों में 12, अमांपुर में 10, सहावर में 8, सिढ़पुरा में 8, पटियाली में 8 और गंजडुंडवारा में 9 कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई है। खाद विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि एक किसान को अधिकतम पांच बैग यूरिया खाद की बिक्री करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई किसान इससे अधिक खाद की मांग करता है तो उसका आधार कार्ड एवं भू-अभिलेखों को देखकर आवश्यकता के अनुसार ही खाद दें। प्रतिदिन ही खाद की बिक्री की समीक्षा की जा रही हैं। कितनी खाद की विक्री हो चुकी हैं और कितनी खाद की आवश्यकता हो सकती है।

700 मीट्रिक टन खाद की रैक पहुंची जनपद
जनपद में 700 मीट्रिक टन खाद की रैक रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसका वितरण खाद विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को कराया जाएगा।
किसानों को खाद की नहीं होगी कमी
किसानों को खाद की कमी नहीं होगी। पर्याप्त मात्रा में जनपद में यूरिया की उपलब्धता है। एक रैक रविवार को ही पहुंची है। वितरण में गड़बड़ी न हो और कालाबाजारी न हो इसके लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाईं र्गइं हैं। वितरण पारदर्शी तरीके से कराया जा रहा है। - सुमित कुमार चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed