फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Keep refrigerator tray empty so that dengue mosquito does not breed

लोगों को जागरूक करें, फ्रिज के ट्रे का पानी बदलते रहें

Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Keep refrigerator tray empty so that dengue mosquito does not breed
आगरा। चिकित्सा स्वास्थ्य व शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में डेंगू के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने डेंगू और मलेरिया की नियमित जांच पर जोर देते हुए कहा कि समाज में जागरूकता फैलाएं। यहां विदेशी पर्यटक आते हैं, इसलिए आगरा महत्वपूर्ण है। लोग साफ पानी घर में व आसपास एकत्रित न होने दें। फ्रिज का ट्रे खाली करते रहें ताकि डेंगू के मच्छर न पनप सकें।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में अब तक 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक मरीज का इलाज चल रहा है। जिले में 268 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, इसमें 11,170 मरीजों का इलाज हुआ। मलेरिया के कुल 8 केस मिले हैं। 25,819 घरों का डोर टू डोर सर्वेक्षण किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने फॉगिंग की जानकारी दी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने पर चिंता जताई। उन्हें बताया गया कि वायरल मरीज को चिह्नित कर जांच कर रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में 549 संदिग्ध डेंगू मरीजों की जांच की गई है, अब तक 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 13 आगरा जिले के बाकी पड़ोसी जिलों के हैं। बैठक में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक राजकुमार लोधी, जिला पंचायतराज अधिकारी नीतेश भोंडेले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed