फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kavi sammelan in holi public school

जीभर मनमानी करो आओ हिन्दुस्तान...

Fri, 31 Jan 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
kavi sammelan in holi public school
31एमएनपी-18-होली पब्लिक स्कूल में आयोजित काव्य गोष्ठी में काव्य पाठ करती कवयित्री - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। होली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कविताओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन

काव्य गोष्ठी का आयोजन साहित्यकार नरोत्तम दास के जन्म दिवस को लेकर किया गया। साहित्यकार श्रीकृष्ण मिश्र ने कहा कि साहित्यकार नरोत्तम दास ने सुदामा चरित्र और ध्रुव चरित्र लिखकर हिंदी साहित्य को समृद्ध किया है। सुदामा चरित्र का उर्दू, फारसी, बंगला, मलयालम में भी अनुवाद हुआ है। प्रबोध भदौरिया ने ‘जीभर मनमानी करो, आओ हिंदुस्तान...’ कविता सुनाकर देश में बने वर्तमान हालातों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि रघुनंदन लाल पाठक ने ‘आया वसंत आया वसंत, सर्दी की काली धुंध हटी’ कविता सुनाई। उर्मिला पांडेय ने ‘जनता का हित होवे ऐसे नेता को चुनना’ कविता पढ़ी।
सतीश दुबे ने 35ए और 370 अब तो हटा दी घाटी में, शिव सिंह निसंकोच ने ‘दुखिया के द्वार आज आजा तू वसंतराज।’ बदन सिंह मस्ताना ने सौरव में डूबा हुआ धरती से आकाश, अरविंद पाल ने तुम मुकाबला क्या कर लोगे उस किसान की बेटी का, श्रीकृष्ण मिश्र ने बनो मीत मेरे अनुकूल भार मकरंद हवा में बिखरें कविता सुनाई। इसी तरह शिवदत्त दुबे, ईएम अनम, राजेंद्र तिवारी, संतोष दुबे ने भी काव्यपाठ किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता रामप्रकाश पांडेय ने, संचालन विनोद माहेश्वरी ने किया। मुख्य अतिथि बदन सिंह मस्ताना, अभय शर्मा, ज्ञानेंद्र दीक्षित, उमेश दुबे, एमएस कमठान, अनुराग दुबे, विद्यासागर शर्मा, ज्ञानेश्वर सक्सेना, संजीव शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, सर्वेश्वर मिश्रा, नंदकिशोर गुप्ता, मनोज सक्सेना, जगदीश चंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed