फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasturba Vidyalaya of Soronji will be built in Salempur BibiKasturba Vidyalaya of Soronji will be built in Salempur Bibi

Agra News: सलेमपुर बीबी में बनेगा सोरोंजी का कस्तूरबा विद्यालय

Fri, 15 Dec 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kasturba Vidyalaya of Soronji will be built in Salempur BibiKasturba Vidyalaya of Soronji will be built in Salempur Bibi
कासगंज। सोरोंजी में प्रस्तावित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के लिए विभाग को जमीन मिल गई है। यह भूमि सलेमपुर बीबी में चिन्हित की गई है। विभाग ने शासन को इस जमीन को मंजूरी देने के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद इस भूमि पर शैक्षिक एवं आवासीय भवन बनाया जाएगा। विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं की शिक्षा की व्यवस्था रहेगी।वर्तमान में जिले में आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में अभी तक कक्षा छह से आठ तक की बालिकाओं के लिए शिक्षा की व्यवस्था है। शासन ने इन स्कूलों को उच्चीकृत करके कक्षा 12 तक शिक्षा की व्यवस्था लागू की है। पांच कस्तूरबा विद्यालयों के लिए तो 10 माह पहले ही जगह मिल गई। बजट मिलने के बाद कार्य भी शुरू हो गया। इनका काफी कार्य पूरा हो चुका है। कासगंज नगर एवं ग्रामीण के लिए तीन माह पहले प्रोजेक्ट तैयार कर शासन काे भेज दिया गया। सोरोंजी में प्रस्तावित कस्तूरबा विद्यालय के लिए जमीन नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते विभाग इस स्कूल का प्रस्ताव शासन को नहीं भेज पा रहा था। जमीन की तलाशने की विभाग की यह समस्या अब दूर हो गई है। सलेमपुर बीबी में विभाग को 4.5 एकड़ जगह मिल गई। जगह मिलने के बाद विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। विद्यालय के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय भवन इस स्थान पर बनाए जाएंगे। इनके निर्माण पर लगभग सात करोड़ रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed