{"_id":"5a7c58b44f1c1ba1268b92a9","slug":"kasganj-violence-accused-surrender-in-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज हिंसाः चंदन की हत्या के एक आरोपी का कोर्ट में सरेंडर, अब तक 51 जेल में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हिंसाः चंदन की हत्या के एक आरोपी का कोर्ट में सरेंडर, अब तक 51 जेल में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में सांप्रदायिक हिंसा और चंदन की हत्या के एक आरोपी ने गुरुवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
हिंसा, हत्या और राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी में वांछित चल रहे आसिफ पुत्र नौसे खां निवासी चामुंडा गेट ने सीजेएम न्यायालय में गुरुवार को समर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस को भनक लगी।
आरोपी ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचते हुए सीजेएम न्यायालय में समर्पण किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इंस्पेक्टर रिपुदमन सिंह ने बताया कि पुलिस न्यायालय से आरोपी से पूछताछ करने के लिए रिमांड लेगी।

पुलिस की दबिश
- फोटो : अमर उजाला (File)
वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कोशिशें लगातार जारी हैं। हिंसा और हत्या के मामले में अब तक 51 आरोपी जेल जा चुके हैं। छह आरोपी अभी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर आरोपियों में बेचैनी है। इसके चलते अब वह न्यायालय में हाजिर होने की कोशिशों में लग गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के निरंतर प्रयास जारी हैं।
सभी आरोपी जेल जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस की कड़ी सतर्कता लगातार जारी है। अराजक तत्वों पर पुलिस लगातार निगाह बनाए हुए है। जिससे कहीं भी किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो सके।