फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj: the buzzing of the buzzing girl in the ambulance itself, happiness in the family

कासगंज: एंबुलेंस में ही गूंजी बच्ची की किलकारी, परिजनों में खुशी

Sat, 01 May 2021 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kasganj: the buzzing of the buzzing girl in the ambulance itself, happiness in the family
सिढपुरा। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सैलोट की महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसका प्रसव हो गया। एंबुलेंस में ही बच्ची का जन्म हुआ बच्ची की किलकारी से परिजनों में खुशी जा छा गई। मेडिकल टेक्नीशियन की मदद से प्रसव कराया गया। मां और बच्ची दोनों ही स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम सैलोट निवासी ममता पत्नी हरिओम को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए 102 पर कॉल की। एंबुलेंस महिला को लेकर अस्पताल जा रही थी तभी रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गईं। ऐसे में पहले तो सभी परेशान होने लगे। लेकिन एंबुलेंस पर तैनात मेडिकल टेक्नीशियन योगेश कुमार एवं पुष्पेंद्र कुमार ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। बच्ची के जन्म से परिजन खुश थे। एंबुलेंस से मां और बच्ची दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एंबुलेंस मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि मां और बच्ची दोनों ही स्वस्थ्य हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो लोगों ने एंबुलेंस कर्मियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed