{"_id":"5f0ed8d209f4430c540d6c7a","slug":"kasganj-police-caught-illegar-arms-factory-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर बना रहे थे असलाह, दो हजार में तमंचा, 3500 सौ में पौनिया, पांच पकड़कर भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके पर बना रहे थे असलाह, दो हजार में तमंचा, 3500 सौ में पौनिया, पांच पकड़कर भेजे जेल
Wed, 15 Jul 2020 03:54 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 15 Jul 2020 03:54 PM IST
सार
पुलिस ने 4 तमंचा, 1 पौनिया, अधबने शस्त्र व उपकरण किए बरामद
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े अवैध शस्त्र बनाने वाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जनपद के पटियाली कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने खेत में संचालित फैक्टरी में असलाह तैयार कर रहे पांच लोगों को भी दबोचा है।
यहां से पुलिस ने चार तमंचा, एक पौनिया व अधबने शस्त्र, उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- Cbse Board 10Th Result: बंपर रिजल्ट देखकर खुशी से उछले छात्र-छात्राएं, बेटों ने मारी बाजी
विज्ञापन
पटियाली क्षेत्राधिकारी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि पटियाली कोतवाली के इंस्पेक्टर शैलेंद्र गौतम को भरगैन के जंगल में अमीरुलहसन के खेत में एक पेड़ के नीचे अवैध शस्त्र फैक्टरी के संचालन की जानकारी मिली थी। इस पर पटियाली पुलिस ने तत्काल पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर घेराबंदी की और अवैध फैक्टरी का संचालन करने वाले आरोपियों को दबोच लिया।

पकड़े आरोपियों में पड़ोसी जिला फर्रुखाबाद के दो आरोपी हैं। जबकि एक आरोपी एटा जिला का है। दो आरोपी भरगैन के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपी आरिफ और बृजेश शर्मा निवासी भरगैन, अवधेश निवासी नाजिन नगर थाना कंपिल एवं रामसनेही निवासी सादनगर थाना कंपिल जनपद फर्रुखाबाद हैं।
जबकि एक आरोपी राजू निवासी काशीराम कॉलोनी अलीगंज जनपद एटा का है। पुलिस ने यहां से चार तमंचा 315 बोर एवं एक पौनिया 315 बोर एवं दो कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा एक पौनिया अधबनी, तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
आरिफ बनवा रहा था तमंचा
क्षेत्राधिकारी गवेंद्र गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भरगैन के हसन थोक निवासी आरिफ ने तमंचा बनाने के लिए सभी लोगों को एकत्रित किया था और फैक्टरी का संचालन शुरू कराया। आरिफ ही इन तमंचों की बिक्री करता था। एक तमंचा 2000 रुपये की कीमत में बेचा जाता था। जबकि पौनिया 3500 रुपये की कीमत में।