फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cbse Result 2020: Aditya Kumar Topper of District Get 99 Percent Marks

Cbse Board 10Th Result: बंपर रिजल्ट देखकर खुशी से उछले छात्र-छात्राएं, बेटों ने मारी बाजी

Wed, 15 Jul 2020 04:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Jul 2020 04:26 PM IST
सार

दूसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी आए, पाए 98.2 प्रतिशत अंक

विज्ञापन
Cbse Result 2020: Aditya Kumar Topper of District Get 99 Percent Marks
आदित्य कुमार के 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मिठाई खिलाता परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी हुआ। कोरोना काल में सीबीएसई बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को भरपूर अंक दिए। शिकोहाबाद के सेंट डोनोमिक स्कूल के छात्र आदित्य कुमार ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन


वहीं, अन्य छात्रों के रिजल्ट में भी सीबीएसई बोर्ड ने अंकों की बारिश की है। रिजल्ट आने के बाद छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर की। दसवीं में इस बार बेटों ने बाजी मार ली। परिणाम आने के बाद से परीक्षार्थियों के घर और विद्यालय में उल्लास का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम बुधवार को दोपहर एक बजे जारी हो गया था। वेबसाइट पर एक साथ लोड़ आ जाने के कारण कुछ देर के लिए रफ्तार कम हो गई। दो बजे के बाद रिजल्ट निकलना शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकोहाबाद के ज्ञानदीप स्कूल के छात्र मोहित ने 98.2 प्रतिशत, किड्स कार्नर स्कूल के छात्र मनीष राठौर और द एशियन स्कूल शिकोहाबाद के छात्रा अनुष्का शर्मा ने भी 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर फिरोजाबाद जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया। रिजल्ट देखकर छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। कई छात्र-छात्राएं खुशी का इजहार करने के लिए स्कूल पहुंच गए। 

शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर छात्र-छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना की। सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दसवीं के जनपद में 53 विद्यालय हैं। इसमें 5168 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

मोबाइल पर देखा रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं में पहले सीजीपीएम देता था। मगर पिछले दो बार से अंक दिए हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं को अंक जानने का उत्साह था। छात्र-छात्राओं ने मोबाइल एप डाउनलोड़ करके रिजल्ट देखा।

सेल्फी खीचने का रहा शौक
रिजल्ट आने के बाद छात्र-छात्राओं ने सेल्फी खींची और व्हाट्सएव एवं फेसबुक पर अपलोड कर दी। ये शौक खासकर छात्राओं में देखने को मिला। सहेलियों के साथ रिजल्ट की खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर रिजल्ट को अपलोड़ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed