फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj police arrested the rewardee miscreants in the encounter

कासगंज में मुठभेड़ : पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Thu, 28 Jul 2022 07:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Jul 2022 07:22 PM IST
सार

मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार शातिर बदमाश कई जिलों में लूट, डकैती और चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। उसका साथी फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Kasganj police arrested the rewardee miscreants in the encounter
घटनास्थल पर एसपी व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र में बुधवार रात को गोरहा नहर पटरी से चाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस की इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। पकड़ा गया बदमाश कई जिलों में लूट, डकैती, चोरी की वारदात को अंजाम देता रहा है। मुठभेड़ में फरार हुए बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सहावर थाना पुलिस और एसओजी को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश वारदात करने की फिराक में गंजडुंडवारा की ओर जा रहे हैं। इस  पर रात करीब 9:30 बजे गोरहा नहर पटरी के रास्ते से चाड़ी की ओर एक बाइक पर दो लोग जाते दिखे। पुलिस ने जब बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन

बदमाश से तमंचा और कारतूस बरामद 

पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करते हुए बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई की। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा बदमाश भाग गया। पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम मिट्टी उर्फ शरीफ निवासी नदरई बताया। फरार बदमाश छलिया एटा के अलीगंज का रहने वाला है। पुलिस ने बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश के पास से जो बाइक मिली है, वह चोरी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे एसपी

रात के समय मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बत्थल बाल गंगाधर तिलक संतोष मूर्ति मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया। जिस समय पुलिस अधीक्षक पहुंचे उस समय बारिश शुरू हो गई थी। पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ स्थल के निरीक्षण के बाद फरार हुए बदमाश की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

मैनपुरी से घोषित था इनाम

एसपी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश काफी शातिर किस्म का है। उस पर मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बताया गया कि बदमाश के खिलाफ कासगंज, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़ एवं एटा के थानों में 12 अभियोग पंजीकृत हैं। चार मुकदमों में बदमाश वांछित चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed