फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj police arrested crook in the encounter

Kasganj News: मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को लगी गोली, एक फरार

Wed, 02 Nov 2022 05:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Nov 2022 05:56 PM IST
सार

बदमाश पर 25 हजार का इनाम मैनपुरी और 25 हजार का इनाम कासगंज पुलिस ने घोषित किया था। बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Kasganj police arrested crook in the encounter
मुठभेड़ स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के थाना सहावर पुलिस और एसओजी टीम ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। उसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बदमाश पर 25 हजार का इनाम मैनपुरी और 25 हजार का इनाम कासगंज पुलिस ने घोषित किया था। बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाश का एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

विज्ञापन


मंगलवार की रात सहावर थाना क्षेत्र के अमांपुर रोड नहर पुल पर पुलिस और एसओजी टीम चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिससे एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। 

विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाश एटा का रहने वाला 

मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ बदमाश इरफान उर्फ छलिया निवासी चमन नगरिया थाना अलीगंज जनपद एटा का रहने वाला है। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में उसने फरार बदमाश का नाम एनडी उर्फ रमजान निवासी नदरई जनपद कासगंज बताया है। पुलिस दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, सीओ सहावर दीप कुमार पंत मौके पर पहुंच गए। सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार, थाना सहावर प्रभारी राजकुमार सिंह ने एसपी को पूरे मामले की जानकारी दी। घायल बदमाश को रात में ही पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण किया गया और उपचार किया गया उसके बाद जेल भेज दिया गया।

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सहावर थाना पुलिस और एसओजी पुलिस की टीम से 50 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। उसका उपचार कराया गया। बदमाश काफी शातिर है और कई जनपदों में संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। एक बदमाश फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed