फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj one of accused in chandan murder case arrested

कासगंज बवालः चंदन की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की दबिश जारी

Sat, 03 Feb 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाल कासगंज Updated Sat, 03 Feb 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
Kasganj one of accused in chandan murder case arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में हिंसा और युवक चंदन की हत्या के मामले के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ दब‌िशें जारी हैं। पुलिस ने चंदन की हत्या के मामले में और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले मुख्य आरोपी सलीम की गिरफ्तारी की गई थी। अभी भी 14 आरोपी फरार हैं। अब तक 12 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान युवक चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई और शहर में हिंसा के हालात बन गए। इसमें मुख्य आरोपी सलीम के भाई वसीम और नसीम भी शामिल हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में एसटीएफ, क्राइम ब्रांच व अन्य पुलिस की टीमें लगातार ताबड़तोड़ दबिशें दे रहीं हैं। 
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने चंदन की हत्या के मामले में एक आरोपी राहत कुरैशी पुत्र जफर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को तमंचा मिला है। पुलिस अधिकारी शीघ्र और गिरफ्तारी होने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गंगेश्वर कालोनी में आगजनी की घटना को लेकर शिराज अहमद ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

अलीगढ़ के आईजी डा. संजीव गुप्ता स्वयं आरोपियों की गिरफ्तारी के मामले की समीक्षा कर रहे हैं। वे लगातार टीमों से कार्रवाई की जानकारी ले रहे हैं और उन्हें दिशा निर्देश दे रहे हैं। जिससे शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।

पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव का कहना है कि गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं। जो भी संभावित ठिकानों की सूचना मिल रहीं हैं वहां पुलिस टीमें पहुंच रहीं हैं। कुर्की के नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। वहीं नगर में मृतक चंदन के पिता और परिवारीजनों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed