फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news spa spokeperson dictict problem

Agra News: सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जिले की चालीस समस्याएं रखीं

Tue, 07 Mar 2023 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
kasganj news spa spokeperson dictict problem
कासगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिले की 40 समस्याओं को रखा गया। इन समस्याओं के शीघ्र निदान की मांग की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कासगंज जनपद शिक्षा के मामले में बहुत अधिक पिछड़ा हुआ जनपद है। इस जनपद में कोई भी ऐसा उच्च स्तरीय शैक्षिक संस्थान नहीं है जो यहां के लोगों की शैक्षिक जरूरत को पूरा कर सके। उच्च शिक्षा के लिए यहां के युवाओं को अलीगढ़, आगरा, दिल्ली, लखनऊ, बरेली आदि बड़े शहरों में जाना पड़ता है। जिले मे उच्च शिक्षा के लिए व्यवस्थाएं की जाएं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कासगंज सिटी से कासगंज जेल तक की सड़क पर गड्ढों, गंजडुंडवारा के नगर पालिका कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इंटरमीडिएट की शिक्षा, भरगैन में सरकारी क्षेत्र में बालिका इंटर कालेज खोला जाने, गंजडुंडवारा के किनारे-किनारे अन्य मार्गों को जोड़ता हुआ बाईपास बनाए जाने, औनघाट से एटा तक की सड़क की मरम्मत कराए जाने, भरगैन, बहरोजपुर पर बिजलीघर बनवाने, बीनपुर के 5 एमवी बिजली घर को 10 एमवी किए जाने, पटियाली, गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, सरावल, कादरगंज, दरयावगंज, भरगैन, अमांपुर, कासगंज शहर, सहावर, मोहनपुर, सोरों, बिलराम के जज्रर तारों को बदलवाने की मांग की। इसके अलावा . कासगंज से अमांपुर तक सड़क को डबल/चौड़ीकरण कराने, पटियाली से धुमरी सड़क, अमांपुर से मोहनपुर तक सड़क की मरम्मत कराने,छुट्टा पशुओं के लिए गोशालाएं या रिजर्व पार्क बनाने, कादरगंज पर गंगा घाट को पक्का बनाकर सुंदरीकरण कराने, गंगा में बरी बगवास और कादरगंज पुल, मुंता नगला से हिम्मत नगर बझेरा तक भी पक्की ठोकरें बनवाने सहित अन्य मांगें रखी। इस दौरान पटियाली विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed