फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news murder aligarh yusuf khan

Agra News: दोनों हाथ बांधे, फिर पेट पर किए धारदार हथियार से वार

Sun, 03 Aug 2025 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
kasganj news murder aligarh yusuf khan
मृतक यूसुफ का फाइल फोटो व उसके साथ हत्यारोपी पत्नी तब्बसुम।  - फोटो : परिजन
कासगंज। अलीगढ़ के धनसारी निवासी युवक को बेहद बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। पहले उसके दोनों हाथ बांधे गए, फिर पेट पर धारदार हथियार से वार करके उसे मौत के घाट उतारा गया। उसकी शिनाख्त न हो सके इसलिए पूरे शरीर पर तेजाब डाल दिया। फिर हत्यारे शव को गांव जखेरा के बंद पड़े ईंट-भट्ठे पर फेंक कर फरार हो गए थे। इससे शरीर में कीड़े पड़ गए थे। ये खुलासा रविवार को आई युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।
विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना छर्रा में गांव धनसारी निवासी यूसुफ खां (28) का शव शनिवार की दोपहर ढोलना क्षेत्र में गांव जखेरा मार्ग पर बंद पड़े भट्ठे की झाड़ियों में मिला था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव चार दिन पुराना था और उसमें कीड़े पड़े हुए थे। सिर से बाल गायब थे। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर शाम कपड़े देखकर परिजन ने उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है कि उसे बेरहमी के साथ मौत के घाट उतारा गया है। ढोलना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पहले उसके दोनों हाथों को पीछे खींचकर बांधा गया, फिर किसी धारदार हथियार से पेट में वार करके उसे मौत के घाट उतारा गया। शव को तेजाब से बुरी तरह झुलसा दिया गया, जिससे उसकी शिनाख्त न हो। हालांकि, कपड़ों और चप्पलों की मदद से परिजनों ने उसकी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप
यूसुफ के पिता भूरे खां ने बताया कि युसूफ मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। वह 29 जुलाई की सुबह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकाला था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने छर्रा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि यूसुफ की पत्नी तब्बसुम और उसके प्रेमी दानिश ने उसकी हत्या की है। परिजनों की ओर से अलीगढ़ के छर्रा थाने में पत्नी, प्रेमी और अन्य के खिलाफ उसकी हत्या करने की तहरीर दी है।


दानिश ने युसूफ को दिया था काम दिलाने का झांसा
युसूफ के ममेरे भाई मुबीन सैफी ने बताया कि आरोपी दानिश ने युसूफ से काम दिलाने का झांसा देकर दोस्ती कर ली थी। इसके बहाने वह उसके घर आया-जाया करता था। घटना के बाद से उसकी पत्नी तब्बसुम, प्रेमी दानिश और उसके परिजन फरार हैं।


नौ साल पहले हुई थी शादी
भाई मुबीन ने बताया कि युसूफ की 9 साल पहले मड़राक निवासी तब्बसुम से शादी हुई थी। उनके दो बेटे हैं। असलान 6 साल का है और अदनान 4 साल का है। तब्बसुम फोन पर दानिश से बात किया करती थी। इसका युसूफ विरोध किया करता था।

वर्जन

ढोलना के जखेरा में बंद भट्ठे से बरामद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ ले गए हैं। -आंचल चौहान, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed