फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news hajara cenal accident

Agra News: मृतक किशोरों के आश्रित परिजनों को आज दी जाएगी आर्थिक सहायता

Mon, 15 Apr 2024 03:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
kasganj news hajara cenal accident
कासगंज। पांच दिन पूर्व झाल के पुल हजारा नहर पर स्नान करते हुए पांच किशोर डूबकर लापता हो गए थे। इन सभी पांच किशोरों के शव शनिवार तक बरामद कर लिए गए। सभी शवों पोस्टमार्टम प्रशासन की ओर से कराया गया। अब मृतक किशोरों के आश्रितों के खाते में जिला प्रशासन के द्वारा दैवीय आपदा कोष से धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन

नहर में किशोरों के डूबने का हादसा ईद के दिन दोपहर के समय हुआ। अब स्नान करते हुए पांच किशोर शाहिद, अभिषेक, सलमान, जाहिद एवं आसिफ डूबकर लापता हो गए। चार अन्य किशोर भी डूबे जिन्हें बचा लिया गया। 44 घंटे तक एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की फ्लड यूनिट के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाकर लापता हुए पांचों किशोरों के शव बरामद किए। दो शव शुक्रवार को बरामद हुए जबकि तीन शव शनिवार को बरामद हुए। बरामद हुए शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। नहर में नहाते समय डूबने से पांच किशोरों की जान गई। यह आपदा दैवीय आपदा की श्रेणी में मानी गई। अब 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मृतकों के आश्रितों के खातों में जिला प्रशासन के द्वारा भेजी जाएगी। इस संबंध में बैंक डिटेल का ब्यौरा एटा प्रशासन के माध्यम से लिया गया है।
विज्ञापन


- दैवीय आपदा कोष से मृतकों के आश्रितों के खाते में आर्थिक सहायता की धनराशि भेजी जाएगी। आज यह धनराशि हस्तांतरित की जाएगी- सुधा वर्मा, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed