फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news ambedkar jayanti celebration

Agra News: संवैधानिक दायरे में रहकर जनता की सेवा करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि

Mon, 15 Apr 2024 03:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
kasganj news ambedkar jayanti celebration
कासगंज। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार और विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम सुधा वर्मा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। डीएम ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे सब संवैधानिक दायरे में रहकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करें, यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने बतौर संविधान समिति के अध्यक्ष संविधान बनाते समय समाज के हर वर्ग, हर तबके का ध्यान रखा। भारतीय संविधान में भारत के नागरिकों को समान अधिकार मिले, इसके लिए कई देशों के संविधान को भी अपने देश के संविधान में लिया गया। एडीएम राकेश पटेल ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल, उप जिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल, डिप्टी कलेक्टर योगिता सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ सचिन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। सीडीओ ने कहा कि भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो संवैधानिक व्यवस्था बनाई वह अपने आप में विशिष्ट है। उनके द्वारा निर्मित संविधान को यदि गंभीरता से समझना है तो भारतीय संविधान के लागू होने से पहले की व्यवस्थाओं को समझना होगा। हम सबको मिल करके बाबा साहब के सपने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय को साकार करने के प्रति काम करना चाहिए। इस दौरान विकास भवन के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed