फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj News Altaf father wrote a letter to the CM Yogi Adityanath and demanding a CBI inquiry

कासगंज में अल्ताफ की मौत का मामला: मृतक के पिता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, सीबीआई जांच की मांग

Wed, 17 Nov 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Nov 2021 12:07 AM IST
सार

अल्ताफ की मौत के मामले में पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है, जिसमें सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। 

विज्ञापन
Kasganj News Altaf father wrote a letter to the CM Yogi Adityanath and demanding a CBI inquiry
कासगंज: अल्ताफ की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के अल्ताफ की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। अब तक न्यायिक जांच की मांग कर रहे मृतक के पिता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सीबीआई जांच की मांग की है। पिता ने चेतावनी दी है कि यदि सीबीआई जांच नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन


मृतक अल्ताफ के पिता चांद मियां ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि वे गांव अहरौली के नगला सैय्यद के रहने वाले हैं। 9 नवंबर को पुलिस हिरासत में उनके बेटे अल्ताफ की हत्या कर दी गई। मौत के डेढ़ घंटे बाद एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने मेरे बेटे के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखा। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- कासगंज में अल्ताफ की मौत का मामला: अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्ताफ के पिता ने लिखा है कि परिवार चाहता है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो। मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए और दिल्ली के एम्स अस्पताल के चिकित्सक द्वारा मेरे बच्चे के शव का फिर से पोस्टमार्टम कराया जाए।

अल्ताफ के पिता ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी यह मांग पूरी न हुई तो वे भूख हड़ताल करने पर मजबूर होंगे। बता दें कि पुलिस ने नाबालिग किशोरी को अगवा करने के आरोप में अल्ताफ को गिरफ्तार किया था। हिरासत में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। 

अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने लगाया लव जिहाद का आरोप
अल्ताफ की हिरासत में मौत के बाद अब नाबालिग की बरामदगी होते ही मामले में नया मोड़ आ गया है। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ ने घटना से जुड़े कुछ अहम तथ्य और वीडियो मिलने का दावा किया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने इस मामले को लव जिहाद बताते हुए चेतावनी दी है कि संघ लव जिहाद के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed