{"_id":"6a4240a58013c442330481cd","slug":"kasganj-murder-injected-father-then-hanged-him-five-year-old-son-reveals-truth-about-his-mother-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक और पति का कत्ल: 'पिता को इंजेक्शन लगाया, फिर फंदे पर लटका दिया', पांच साल के बेटे ने खोला मां को लेकर राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और पति का कत्ल: 'पिता को इंजेक्शन लगाया, फिर फंदे पर लटका दिया', पांच साल के बेटे ने खोला मां को लेकर राज
Mon, 29 Jun 2026 03:25 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 29 Jun 2026 03:25 PM IST
सार
यूपी में एक और पति की हत्या की गई है। महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति को इंजेक्शन लगाया और फिर गर्म तार से प्रताड़ित कर अपने साथियों के साथ मिलकर फंदे पर लटका दिया। पांच साल के मासूम ने मां को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
Kasganj murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के गांव पवसरा में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन ने रविवार को आरोप लगाया कि पत्नी ने राहुल (28) की हत्या की है। मृतक के पांच वर्षीय बेटे का कहना है कि उसकी मां ने कुछ लड़कों को घर बुलाकर पहले पिता को जबरन एक इंजेक्शन लगाया और फिर गर्म तार से प्रताड़ित कर अपने साथियों के साथ मिलकर फंदे पर लटका दिया।
सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव पवसारा निवासी राहुल का शव शनिवार को फंदे पर लटका मिला था। वह एक राइस मिल की कैंटीन में कार्य करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया था। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। परिजन का कहना है कि राहुल का विवाह वर्ष 2018 में हुआ था।
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव पवसारा निवासी राहुल का शव शनिवार को फंदे पर लटका मिला था। वह एक राइस मिल की कैंटीन में कार्य करता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया था। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। परिजन का कहना है कि राहुल का विवाह वर्ष 2018 में हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक के भाई सोनू ने आरोप बताया कि शादी के कुछ ही दिन बाद उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ चली गई थी। उसके किसी अन्य युवक से संबंध थे। उनका आरोप है कि राहुल की हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस की जांच में मृतक के कर्ज से परेशान होने की भी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उसने किसी ज्वेलरी की दुकान पर गहने भी गिरवी रखे थे। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
घटनास्थल पर मृतक की पत्नी और बेटा नहीं मिले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-आंचल चौहान, सीओ सदर