फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ,kasganj hindi news

कोरोना वैक्सीनेशन में कासगंज से प्रेरणा लें और भी जिले- कमिश्नर

Sun, 24 Jan 2021 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
,kasganj hindi news
कासगंज फोटो कमिश्नर गौरव दयाल - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना टीकाकरण में कासगंज जिले को मंडल में प्रथम और प्रदेश में दसवां स्थान मिलने पर अलीगढ़ कमिश्नर गौरब दयाल ने प्रशासन के प्रयासों को सराहा है। उन्होंने मंडल के अन्य जिलों को भी कासगंज जिले से प्रेरणा लेने की बात कही है। कमिश्नर ने कहा है कि टीकाकरण के साथ-साथ शासन की मंशा के अनुरूप जिले के विकास पर भी विशेष जोर रहना चाहिए।
विज्ञापन

कासगंज में आए कमिश्नर गौरब दयाल ने अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ विकास पर रहना चाहिए। कई क्षेत्रों में कासगंज जिलाधिकारी के बेहतर प्रयास बेहद सराहनीय हैं। कोरोना टीकाकरण में कासगंज जिले ने मंडल में टॉप किया है। यह एक गर्व का विषय है। जिस तरह टीकाकरण में कासगंज जिला अव्वल है उसी तरह विकास के मामले में भी अव्वल ही रहना चाहिए।
विज्ञापन

टीम भावना के साथ जब काम किया जाता है तो निश्चित ही सफलता मिलती है। शासन की मंशा के अनुरूप ही काम होने चाहिए। काम में कहीं कोई ढिलाई न रहे। जिस तरह कोरोना टीकाकरण में कासगंज आगे रहा है। उसी तरह मंडल के अन्य जिले भी बेहतर प्रयास करें और सफलता की ओर हर क्षेत्र में अग्रसर हों। कमिश्नर ने कहा कि मैं सभी जिलों से बेहतर कार्य की अपेक्षा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed