फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj encounter news: liquor mafia Moti fired on the police team with pistol of inspector

कासगंज मुठभेड़: शराब माफिया मोती ने दरोगा से लूटी पिस्टल से की थी पुलिस टीम पर फायरिंग

Mon, 22 Feb 2021 09:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Feb 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
kasganj encounter news: liquor mafia Moti fired on the police team with pistol of inspector
कासगंज मुठभेड़: घटनास्थल पर पड़ी पिस्टल और मोती का शव - फोटो : अमर उजाला

कासगंज जिले के सिढ़पुरा क्षेत्र में रविवार तड़के हुई मुठभेड़ के दौरान शराब माफिया मोती ने दरोगा से छीनी गई पिस्टल से पुलिस टीम पर फायरिंग की। उसके पास से बरामद हुई पिस्टल और कारतूस इसकी गवाही दे रहे थे। एक कारतूस पिस्टल में मिला है, जबकि मौके से पांच खोखे भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

 
नौ फरवरी की रात पुलिसकर्मियों पर हमला करने के दौरान शराब माफिया मोती ने दरोगा से सरकारी पिस्टल भी छीन ली थी। पुलिस सरकारी पिस्टल की तलाश में लगी हुई थी। रविवार तड़के पुलिस टीम और शराब माफिया के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दोहरी सफलता हासिल की। एक तो शराब माफिया को ढेर किया और दूसरा दरोगा से लूटी गई पिस्टल बरामद कर ली। 
विज्ञापन


जांच में पुलिस ने पाया है कि यह पिस्टल दरोगा से लूटने के बाद मोती अपने पास रखता था ताकि बचने में कामयाब हो जाए। दरोगा से लूटी गई सरकारी पिस्टल के पांच खोखे भी मौके से बरामद हुए हैं। माफिया ने इसी पिस्टल से पुलिस पर पांच फायर किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से चलीं चार गोलियां
मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम की ओर से सरकारी पिस्टल से चार राउंड फायर किए गए। इनमें दो गोलियां शराब माफिया को लगीं और दो हवा में फायर हुए। पुलिस ने टीम की ओर से चलाए गए खोखे भी बरामद कर लिए हैं।

गोलियों की तड़तड़ाहट से टूट गया खादर का सन्नाटा 
कालीनदी की खादर में शनिवार रात पुलिस और माफिया की ओर से लगभग दस राउंड फायर हुए। इस दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से खादर का सन्नाटा टूट गया। लगभग 700 मीटर दूर एटा जिले के सीमावर्ती गांव नगला कबीर पहर के लोग गोलियों की आवाज से सहम गए। हालांकि सुबह उन्हें घटनाक्रम की पूरी जानकारी हो गई।

एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि पुलिस ने सरकारी पिस्टल बरामद कर ली है। मोती ने सरकारी पिस्टल से पांच राउंड फायर किए थे। जवाब में पुलिस ने भी चार राउंड गोलियां चलाईं। अपराधी ने तमंचे से भी फायर किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed