फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj crime,crime news,minor girl kidnaping,rape accused,patiyali kasganj,rape case kasganj

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय में बयान दर्ज

Fri, 04 Jun 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
kasganj crime,crime news,minor girl kidnaping,rape accused,patiyali kasganj,rape case kasganj
पटियाली(कासगंज)। क्षेत्र की किशोर उम्र दुष्कर्म पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने न्यायालय में बयान दर्ज कराए हैं। वहीं मेडिकल टीम ने पीड़िता का एक्सरे कराने की एडवाइजरी दी है। पुलिस पीड़िता का एक्सरे कराएगी। दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। एसपी लगतार इस मामले में पटियाली पुलिस से रिपोर्ट ले रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक कस्बे की 13 वर्षीय किशोरी के साथ फरवरी माह में दुष्कर्म हुआ था। आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात का वीडियो बनाया। जिसमें नाबालिग किशोरी के साथ एक आरोपी दुष्कर्म कर रहा था। एक आरोपी वीडियो बना रहा था और एक तमंचा ताने खड़ा था। वीडियो को लेकर आरोपी नाबालिग को बार-बार दुष्कर्म का शिकार बनाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले के प्रकाश में आने पर एसपी ने पटियाली पुलिस को कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद शुक्रवार को पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए। अब पीड़िता का एक्सरे किया जाना है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज किए गए हैं। इस मामले में पीड़िता को जल्द न्याय दिलाया जाएगा। सभी आरोपी जेल जाएंगे। गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय हैं। - मनोज सोनकर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed