{"_id":"626d897f3cdd5e3e886a5a7a","slug":"kartush-tundla-news-agr532051045","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारतूस प्रकरण : 12 से अधिक लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारतूस प्रकरण : 12 से अधिक लोग हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारतूस प्रकरण : 12 से अधिक लोग हिरासत में
कई स्थानों पर जीआरपी ने दी दबिश, पकड़े गए सभी के तार जुड़े हैं तस्करों से
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। कारतूस तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) की टीमें कई स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं। तस्करों से जुड़े 12 से अधिक लोगों को जीआरपी ने हिरासत में लिया है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही जीआरपी बड़ा खुलासा कर सकती है।
अब तक की जांच में कारतूस तस्करी के तार फिरोजाबाद, अमरोहा, प्रतापगढ़, मेरठ, अलीगढ़, आगरा सहित प्रदेश के कई जिलों व कई राज्यों से जुड़े हैं। 22 अप्रैल को फिरोजाबाद के कारतूस तस्कर दो भाइयों सादाब व फैजान की गिरफ्तारी के बाद अब पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस कार्य में पुलिस की 11 टीमें लगीं हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो कई स्थानों से 12 अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के तार तस्करों से जुड़े हैं। इससे पूछताछ की जा रही है।
टूंडला के थाना प्रभारी जीआरपी इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि कारतूस तस्करों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए गहनाता से कार्रवाई की जा रही है। कारतूस तस्करों व उनसे जुड़े अपराधियों की तलाश में पुलिस टीमें निरंतर दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही और अपराधियों की गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।