फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karhal police taught a lesson to Shohde

शोहदे को करहल पुलिस ने सिखाया सबक

Tue, 10 May 2022 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Karhal police taught a lesson to Shohde
करहल। घिरोर चौराहा के पास मंगलवार को मार्ग से गुजर रही युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक शोहदे को पुलिस ने सबक सिखाया। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े गए शोहदे को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में मंगलवार को घिरोर चौराहा के पास लोग मार्ग से गुजर रहे थे। इन सब के बीच एक शोहदा मार्ग से गुजरने वाली लड़कियों को परेशान कर रहा था। वह कभी अश्लील गाना गाता तो कभी अश्लील कमेंट करता था। शोहदे की इस हरकत से राहगीर युवतियां खुद को असहज महसूस कर रहीं थीं। इस बीच किसी ने शोहदे की इस हरकत की जानकारी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसआई अनिल कुमार ने शोहदे को मौके पर ही पकड़ लिया। उसने अपना नाम रंजीत कुमार निवासी मोहल्ला बाग वृंदावन बताया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस की टीमें गश्त कर रही हैं। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed