फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanwar Yatra: Faith is overshadowing the ban, Kanwars are filling in the areas adjacent to the Ganga Ghats

कांवड़ यात्रा: प्रतिबंध पर भारी पड़ रही आस्था, गंगा घाटों के समीवर्ती क्षेत्रों में भर रहे कांवड़-

Fri, 30 Jul 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Faith is overshadowing the ban, Kanwars are filling in the areas adjacent to the Ganga Ghats
कांवड़ की खबर से संबंधित। कासगंज के सोंरों लहरा घाट के समीप से कांवड़ भरते श्रद्धालु। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। प्रदेश सरकार के द्वारा भले ही कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया हो, लेकिन इस प्रतिबंध पर आस्था भारी पड़ रही है। भोले भक्त गंगा घाटों के आसपास से इलाकों से गंगाजल भरकर जा रहे हैं और भोले बाबा का अभिषेक कर कांवड़ चढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार के द्वारा कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के बाद जनपद के लहरा घाट, सोरों हरि की पैड़ी, कछला घाट, कादरगंज घाट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। वहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में कांवड़ लेकर गंगाजल भरकर लाने वाले श्रद्धालु घाटों के समीपवर्ती क्षेत्र से गंगाजल भरकर ला रहे हैं। वहीं कांवड़ों को सजाकर ले जा रहे हैं। कांवड़ लेकर जाने वाले श्रद्धालु रात को ही सोरों पहुंच गए।
विज्ञापन

भोर की पहली किरण के साथ ही गंगा स्नान कर कांवड़ में गंगाजली भर अपनी कांवड़ियों को रैन बसेरों और मंदिर परिसरों में सजा रहे हैं। गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए निकल जाते हैं। कांवड़ियों की टोलियां नगर से होती हुई मार्गों पर दिखाई देने लगी है। कोरोना संक्रमण के चलते प्रतिबंध होनेपर बड़ी टोलियों में अब कांवड़िए नहीं दिख रहे हैं। चार या पांच लोग एकत्रित होकर घाटों से कांवड़ भरकर निकल रहे हैं। जिससे उनकी रोकटोक न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed