{"_id":"689e491e35aa5d91f50f9304","slug":"kanha-will-wear-jeweled-ornaments-agra-news-c-175-1-sagr1032-135748-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कान्हा धारण करेंगे रत्न जड़ित आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कान्हा धारण करेंगे रत्न जड़ित आभूषण
Fri, 15 Aug 2025 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो 06 कासगंज में सराफ की दुकान पर सजे लड्डू गोपाल के श्रृंगार के आभूषण स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जन्माष्टमी पर भक्तों ने अपने प्यारे लड्डू गोपाल को सजाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कान्हा को रत्न जड़ित आभूषणों से सजाने के लिए भक्त सराफा कारोबारियों की दुकानों पर पहुंचने लगे हें। चांदी के मुकुट, बांसुरी, हार, कुंडल, खड़ुआ आदि की मांग बढ़ गई है।जन्माष्टमी पर्व के लिए सराफा कारोबारियों ने चांदी के जहां मुकुट, बांसुरी, हार, कुंडल, खड़ुआ, माला का स्टॉक किया हैं वहीं उनको भोग लगाने के लिए चांदी के बर्तन भी मंगाए हैं। इनमें चम्मच, प्लेट, कटोरी, गिलास, लोटा की व्यवस्था की है। इसके अलावा हाथी, घोडा, पालकी आदि भी तैयार कराई गई हैं। स्टर्लिंग ज्वेलरी के सेट की भी व्यवस्था की है। वजन के हिसाब से इनकी अलग-अलग रेंज बाजार में मौजूद है। पर्व में एक दिन का समय रह जाने से ग्राहक भी खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं।
चांदी के मुकुट-500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक, बांसुरी-300 रुपये से चार हजार रुपये तक
हार-300 से छह हजार रुपये तक
मालाएं 500 से तीन हजार रुपये तक
कुंडल- 300 रुपये एक हजार रुपये तक
खडुआ 400 रुपये से 1500 रुपये तक
स्टर्लिंग ज्वेलरी-सात हजार से 15 हजार रुपये तक
विज्ञापन
चांदी के मुकुट-500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक, बांसुरी-300 रुपये से चार हजार रुपये तक
हार-300 से छह हजार रुपये तक
मालाएं 500 से तीन हजार रुपये तक
कुंडल- 300 रुपये एक हजार रुपये तक
खडुआ 400 रुपये से 1500 रुपये तक
स्टर्लिंग ज्वेलरी-सात हजार से 15 हजार रुपये तक