{"_id":"715fb772566c4cd3b5befc1d6b5893a7","slug":"kalu-brother-s-team-scored-a-second-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालू भाई की टीम ने दूसरी बार बाजी मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालू भाई की टीम ने दूसरी बार बाजी मारी
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Dec 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलकुलबाजी में तीसरे दिन का मुकाबला हाईवे स्थित कुबेरपुर के उत्तम कोल्ड
विज्ञापन
स्टोरेज के पास मैदान में देखने को मिला। इसमें कालू भाई की टीम ने लगातार
दूसरी बार भी बाजी मार ली। उन्होंने अपने पाले में सर्वाधिक 49 कबूतर
उतारे।
हाईवे स्थित कुबेरपुर के मैदान में शनिवार को तीसरे दिन रोचक मुकाबला देखने को मिला। कालू भाई के कबूतरों ने उस्ताद का सीना चौड़ा किया और दर्शकों की वाह वाही लूटी। अलग-अलग टीमों के परिंदे जब आजाद हुए तो आसमान चहचहाने लगा। उस्तादों के इशारे पर पंख पसारकर परवाज भरते कुलकुल रोमांचित कर देते। एक पल में आकाश और जमीन की दूरी नाप लेते, दाना दिखाने पर ठिया पर आते और दूसरी पाली के कबूतरों को भी संग ले आते। प्रतियोगिता में लगभग दो हजार कबूतरों ने उड़ान भरी। तीसरे दिन भी छह टीमों ने भाग लिया। फीरोजाबाद के बंटी उस्ताद व हाशिम उस्ताद ने 43, आगरा के कालू भाई, सूकी पहलवान व उस्ताद दिनेश चौधरी (बेगम ड्योड़ी) ने 49, संगू भाई, मौनू भाई व भूरा खलीफा (कोले की टाल प्रभु सिनेमा) ने 38, बालो भाई, नूर मोहम्मद खलीफा (बेगम ड्योड़ी) ने 17, मोहम्मद सलीम उस्ताद, किच्चू उस्ताद (नाई की मंडी) ने 13, हौला उस्ताद (ताजगंज) ने 24 कबूतरों को अपने पाले में उतारा। लगातार दूसरे दिन भी कालू भाई की टोली ने सर्वाधिक 49 कबूतरों को अपने पाले में उतारकर जीत हासिल की। रविवार को चौथे दिन का मुकाबला बिचपुरी के रेलवे फाटक आठ के पास मैदान में होगा।