फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kalash Yatra taken out with Jai Shri Krishna's cheers

जय श्रीकृष्ण के जयकारे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

Mon, 27 Sep 2021 10:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with Jai Shri Krishna's cheers
कासगंज में भागवत कथा के पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में शामिल भक्तजन। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। टीकाराम धर्मशाला में सोमवार से भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा ने नगर में भ्रमण किया। कलशयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। भागवत कथा बड़ी संख्या में भक्तजन कथा श्रवण को पहुंचे।
विज्ञापन

प्रभुपार्क से कलशयात्रा का शुभारंभ विधि विधान से पूजन के साथ किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ महिलाएं अपने सिर पर कलशों को धारण किए हुए कलशयात्रा में चलती रहीं। कलशयात्रा में शामिल भक्तजन पीत वस्त्रों को धारण किए हुए भगवान श्रीकृष्ण की जय जयकार करते रहे। बैंडबाजों पर भक्ति धुनी बजती रहीं और भक्तिगीतों पर भक्तजन थिरकते रहे।
विज्ञापन

कलशयात्रा गांधी मूर्ति, बारहद्वारी होती हुई टीकाराम धर्मशाला पर पहुंची। कथा वाचक वृंदावन के संजय कृष्ण ने कहा कि भागवत कथा कर्मयोग को सिखाती हैं। कथा सात दिनों तक चलेगी। कलश यात्रा के दौरान शिव कुमार भारद्वाज, टिल्लू वार्ष्णेय, मुकेश गुप्ता, राजीव विजय, अशोक गौड़, सुरेश माहेश्वरी, डीएस पाल, राधा माहेश्वरी, नीतू दुबे, पूनम, विमलेश वार्ष्णेय, शीतल विजय, गगन माहेश्वरी, जितेंद्र वार्ष्णेय, अनीता माहेश्वरी, बबलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed