फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   justice for divya campaign starts on social media

दिव्या के लिए सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार, वकील के ऑफिस में मिली थी लाश

Mon, 20 Aug 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 20 Aug 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
justice for divya campaign starts on social media
स्वीटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बोदला रोड स्थित वकील के ऑफिस में फांसी पर लटकी मिली दिव्या उर्फ स्वीटी के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी एक भी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। दिव्या के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बोदला के गेंदा नगर निवासी राजाबाबू की बेटी दिव्या उर्फ स्वीटी (25) सिकंदरा रोड स्थित ईंट मंडी में अधिवक्ता जीएस कुशवाहा और मुन्नालाल के साथ उनके कार्यालय पर कंप्यूटर टाइपिंग का काम करती थी। 14 अगस्त को उसका शव कार्यालय में फांसी पर लटका मिला था। 
विज्ञापन


इस मामले में जीएस कुशवाहा, मुन्नालाल कुशवाहा और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुशवाहा महासभा से मांगा सहयोग

justice for divya campaign starts on social media
न्याय के लि सोशल मीडिया पर कैंपेन
दिव्या के भाई विकास का कहना है कि दिव्या बार कौंसिल में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अपनी अलग वकालत शुरू करने वाली थी। साथ ही दिल्ली की एक संस्था से भी उसे विदेश जाने का ऑफर मिला था। मगर, उससे पहले ही उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया। 

अब तक आरोपी अधिवक्ता की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुशवाहा महासभा से सहयोग मांगा है। सोमवार को मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। 

इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी को ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं सोशल मीडिया पर लोग दिव्या के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर मैसेज और उसकी फोटो पोस्ट की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed