फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Judicial officers' comments on advocates are worrying

Agra News: न्यायिक अधिकारियों की अधिवक्ताओं पर टिप्पणी चिंताजनक

Sun, 14 Jan 2024 02:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jan 2024 02:02 PM IST
विज्ञापन
Judicial officers' comments on advocates are worrying
कासगंज। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष और भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रशांत सिंह अटल का नगर आगमन पर स्वागत एडीसीजी संदीप मिश्रा एडवोकेट के आवास पर किया गया। उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना। वहीं सरकार के द्वारा अधिवक्ताओं के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि न्यायिक अधिकारियों की अधिवक्ताओं पर टिप्पणी चिंताजनक है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष ने कहा कि आज कल न्यायिक अधिकारियों के द्वारा अधिवक्ताओं पर टिप्पणी की जा रही हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कोई यह कह रहा है कि अधिवक्ता कोर्ट से बाहर ड्रेस ना पहनें, कोई आपराधिक केस का वेरिफिकेशन कराया जाने की बात कर रहा है, वाहन पर एडवोकेट का बोर्ड नहीं लगाने आदि की टिप्पणी की जा रही है। बार काउंसिल में किसका रजिस्ट्रेशन होगा यह बार काउंसिल तय करेगी। विधायिका ने एडवोकेट एक्ट में बार काउंसिल को यह हक दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अधिवक्ता हित में काफी कार्य कर रही है, जो कार्य शेष हैं उन्हें भी पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed