{"_id":"6037e4dc8ebc3ee96c5deb8b","slug":"job-fair-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4821629164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नुमाइश मैदान में 27 फरवरी को लगने वाले एक दिवसीय मेगा जॉब फेयर (रोजगार मेला) में देश एवं प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों की भागीदारी कराई जाए। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सेवायोजन अधिकारी से कहा रोजगार मेले में जनपद के शिक्षित युवक, युवतियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में अधिक से अधिक रोजगार दिलाया जाए।
सेवायोजन अधिकारी ने बताया रोजगार मेले में कंपनियों द्वारा जूनियर से लेकर परास्नातक, आईटीआई., पॉलीटेक्निक, बीटेक., एमबीए शैक्षिक योग्यता, कंप्यूटर दक्षता वाले पदों पर भर्ती की जाएगी। कंपनियां साक्षात्कार के आधार पर भर्ती करेंगी। अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन पंजीयन सेवायोजन पोर्टल पर कराने के बाद रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बायोडाटा के साथ नुमाइश मैदान में पंजीयन काउंटरों पर जमा करके सीधे साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई, कौशल विकास मिशन कार्यालय से की जा सकती है।
मैनपुरी। उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय स्वत: रोजगार एवं टेलरिंग शॉप योजना में वर्ष 2020-21 के लिए जिन लाभार्थियों ने 20 जनवरी 2021 तक आवेदन जमा किए हैं। उनका साक्षात्कार तीन मार्च 2021 को दोपहर 12 बजे कार्यालय समाज कल्याण अधिकारी में होगा। समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह ने बताया लाभार्थी अपने मूल प्रपत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, टेलरिंग अनुभव प्रमाण पत्र सहित कार्यालय में समय से उपस्थित हों।