{"_id":"64ce05f791ca1dd63c037a97","slug":"jija-and-brother-in-law-missing-in-gaurikund-landslide-kedarnath-yatra-route-2023-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में तबाही: गौरीकुंड भूस्खलन में जीजा-साले लापता, भाई ने देखा ऐसा मंजर; बोला- बहुत डरावना था सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में तबाही: गौरीकुंड भूस्खलन में जीजा-साले लापता, भाई ने देखा ऐसा मंजर; बोला- बहुत डरावना था सबकुछ
Sat, 05 Aug 2023 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:53 PM IST
सार
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में हुए भूस्खलन में आगरा के रहने वाले जीजा और साले भी लापता हो गए हैं। जीजा का भाई भी वहां मौजूद था, लेकिन वो बच गया।
विज्ञापन
गौरीकुंड में रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केदारनाथ यात्रा मार्ग में गौरीकुंड में हुए लैंडस्लाइड में लापता 19 लोगों में सीकरी के मुलायम और खानुआ का रहने वाला साला विनोद भी शामिल हैं। गायब जीजा साले गौरीकुंड में माला तस्वीरों की दुकान लगाते थे। एकाएक हुए लैंडस्लाइड के वक्त वे दुकानों में ही सो रहे थे और उनकी दुकानें भी बह गईं। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रोजी-रोटी के लिए गए थे केदारनाथ
फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सहनपुर के नगला बंजारा निवासी मुलायम एवं खानुआ निवासी उसका साला विनोद विगत माह केदारनाथ में रोजी-रोटी कमाने गए थे। वे दोनों गौरीकुंड में माला और तस्वीर की दुकानें लगा रहे थे। बृहस्पतिवार की देर रात बारिश के चलते गौरीकुंड पर लैंडस्लाइड हो गया। इस दौरान मुलायम और विनोद अपनी दुकानों में ही सो रहे थे।ये भी पढ़ें - खाकी पर खतरा: खंदौली में भी हुई थी दरोगा की हत्या, ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था सिपाही; ये हैं पुरानी घटनाएं
नदी में बह गए दोनों
लैंडस्लाइड के दौरान दो दुकानें और कई होटल नदी में बह गए थे। घटना के समय मुलायम का भाई जवाहर भी वहीं था। उसी ने घटना की सूचना परिजनों को दी है। उसने बताया कि प्रशासन के रेस्क्यू के दौरान चार लोगों के शव मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक मुलायम व विनोद का कोई पता नहीं लग सका है। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।ये भी पढ़ें - कारोबारी की हत्या का मामला: कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की वसूली करने वाली महिला दरोगा लाइन हाजिर