फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jija and Brother-in-law missing in Gaurikund landslide Kedarnath Yatra Route

केदारनाथ में तबाही: गौरीकुंड भूस्खलन में जीजा-साले लापता, भाई ने देखा ऐसा मंजर; बोला- बहुत डरावना था सबकुछ

Sat, 05 Aug 2023 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 02:53 PM IST
सार

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में हुए भूस्खलन में आगरा के रहने वाले जीजा और साले भी लापता हो गए हैं। जीजा का भाई भी वहां मौजूद था, लेकिन वो बच गया।

विज्ञापन
jija and Brother-in-law missing in Gaurikund landslide Kedarnath Yatra Route
गौरीकुंड में रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केदारनाथ यात्रा मार्ग में गौरीकुंड में हुए लैंडस्लाइड में लापता 19 लोगों में सीकरी के मुलायम और खानुआ का रहने वाला साला विनोद भी शामिल हैं। गायब जीजा साले गौरीकुंड में माला तस्वीरों की दुकान लगाते थे। एकाएक हुए लैंडस्लाइड के वक्त वे दुकानों में ही सो रहे थे और उनकी दुकानें भी बह गईं। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
विज्ञापन


 

रोजी-रोटी के लिए गए थे केदारनाथ 

फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्राम सहनपुर के नगला बंजारा निवासी मुलायम एवं खानुआ निवासी उसका साला विनोद विगत माह केदारनाथ में रोजी-रोटी कमाने गए थे। वे दोनों गौरीकुंड में माला और तस्वीर की दुकानें लगा रहे थे। बृहस्पतिवार की देर रात बारिश के चलते गौरीकुंड पर लैंडस्लाइड हो गया। इस दौरान मुलायम और विनोद अपनी दुकानों में ही सो रहे थे। 

ये भी पढ़ें -  खाकी पर खतरा: खंदौली में भी हुई थी दरोगा की हत्या, ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था सिपाही; ये हैं पुरानी घटनाएं
 

नदी में बह गए दोनों

लैंडस्लाइड के दौरान दो दुकानें और कई होटल नदी में बह गए थे। घटना के समय मुलायम का भाई जवाहर भी वहीं था। उसी ने घटना की सूचना परिजनों को दी है। उसने बताया कि प्रशासन के रेस्क्यू के दौरान चार लोगों के शव मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक मुलायम व विनोद का कोई पता नहीं लग सका है। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें -  कारोबारी की हत्या का मामला: कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की वसूली करने वाली महिला दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed