फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jharkhand resident youth died in road accident

Agra News: सड़क हादसे में झारखंड निवासी युवक की हुई मौत

Fri, 19 Jul 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand resident youth died in road accident
किशनी।
विज्ञापन


कस्बा बेवर अपनी बहन के घर आए झारखंड निवासी युवक की बृहस्पतिवार की शाम थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक बहन की ननद के घर से वापस बेवर जा रहा था। अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उसकी जान चली गई।

झारखंड थाना हिरना क्षेत्र के गांव खौनाथी निवासी विनोद कुमार (35) कस्बा बेवर में रहने वाली अपनी बहन के घर आया हुआ था। वहां से बहन की ननद के घर ऊसराहार गया था। बृहस्पतिवार की शाम वहां से वापस बेवर बहन के घर आ रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में ग्वालियर बरेली राजमार्ग पर गांव अरसारा के सामने मोड़ पर पहुंची। तभी अचानक सामने एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरकर विनोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक महराज सिंह भाटी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed