फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelry worth lakhs of rupees stolen by cutting the roof of the shop

दुकान की छत काटकर लाखों रुपये के गहने चोरी

Sun, 31 Jul 2022 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs of rupees stolen by cutting the roof of the shop
फतेहाबाद। कस्बे के सदर बाजार में स्थित सत्य नारायण गुप्ता की दुकान की छत काटकर शुक्रवार की रात चोर वहां से सोने-चांदी के जेवर और नकदी उठा ले गए। शनिवार को दुकान खोलने पहुंचने पर व्यापारी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैमरों को हाथ से घुमाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद कस्बे के सदर बाजार में सराफा कारोबारी सत्य नारायण गुप्ता की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर घर गए थे। शनिवार को दिन में करीब 11 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो छत काटकर चोरी होने का पता चला। चोर दुकान से हजारों की नकदी के अलावा सोने-चांदी गहने, सजावट का सामान आदि ले गए हैं। बताया कि दुकान से करीब 15 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 80 से 90 ग्राम सोने के आभूषण और नकदी चोरी गई है। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुकान की अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो कैमरे में चोर नजर तो आ रहे हैं लेकिन घटना करने से पहले उन्होेंने सीसीटीवी कैमरों को घुमा दिया। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि दुकान की छत काटकर चोरी हुई है। खुलासने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद के कस्बा और देहात क्षेत्रों में चोरी की वारदात लगातार हो रही है। मुंसिफ कोर्ट के जज के यहां चोरी की हुई थी। उसके बाद तहसील में वकील के यहां घटना हुई। अभी दो दिन पहले मड़ायना गांव में चोरों ने किसान के घर से चोरी की थी। पूर्व में हुई चोरियों का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed