फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewellery worth Rs 25 lakh stolen from businessman house in Agra

Agra: बेटी की शादी के लिए रखे 25 लाख के जेवर चोरी, कपड़ा कारोबारी की कोठी में चोरों ने की वारदात

Tue, 23 Aug 2022 12:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 12:39 AM IST
सार

आगरा में चोरों ने फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने ओल्ड विजय नगर कॉलोनी में कपड़ा कारोबारी की कोठी से 25 लाख के जेवर और नकदी चोरी कर ली। 

विज्ञापन
Jewellery worth Rs 25 lakh stolen from businessman house in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की ओल्ड विजय नगर कॉलोनी में रविवार रात को कपड़ा कारोबारी रिषभ गुप्ता की कोठी से 26 लाख के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। इसमें 25 लाख रुपये के जेवर थे, जो कारोबारी ने बेटी की शादी के लिए खरीदकर रखे थे। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो चोरों की तस्वीर आ गई है।

विज्ञापन


रिषभ गुप्ता की संजय प्लेस में दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार रात को वह और पत्नी अलका एक कमरे में थे, जबकि दूसरे कमरे में मां काया देवी और पिता शैलेंद्र कुमार गुप्ता थे। बच्चे बाहर गए थे। इस कारण उनके कमरे पर ताला लगा था। इसी कमरे में अलमारी रखी हुई थी। सोमवार सुबह वह जागे तो सामान बिखरा देखा। डायनिंग हाल और कमरे का ताला टूटा था। अलमारी खुली पड़ी थी। नकदी और जेवरात नहीं थे। उन्होंने पुलिस को बुला लिया। 

विज्ञापन

आर्टिफिशियल जेवरात छोड़ गए 

कारोबारी रिषभ के अनुसार, अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये और 25 लाख के जेवरात ले गए। आर्टिफिशियल जेवरात छोड़कर चले गए। कारोबारी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हुई है। यह जेवरात बेटी की शादी के लिए ही रखे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया कि चोर मुख्य गेट के पास की दीवार कूदकर दाखिल हुए होंगे। इसके बाद डायनिंग हाल का ताला तोड़ दिया। अंदर आने के बाद बच्चों के कमरे के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आए चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed