{"_id":"686d78e4120f104a8c029d2b","slug":"jewellery-worth-lakhs-stolen-from-house-and-idols-stolen-from-temple-two-arrested-agra-news-c-25-1-agr1008-810323-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर से लाखों के जेवर और मंदिर से मूर्तियां चोरी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर से लाखों के जेवर और मंदिर से मूर्तियां चोरी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
आगरा। शहर में दो स्थानों पर चोरों ने घर और मंदिर को निशाना बनाया। ताजगंज क्षेत्र में पशु चिकित्सक के घर में सीढ़ी लगाकर चोर घुस गए। संदूक से जेवरात और रुपये निकाल लिए। खटपट की आवाज सुनकर परिजन जागे, तब तक आरोपी भाग निकले। दूसरी घटना कमला नगर जी ब्लाॅक की है। राधा कृष्ण मंदिर से तीन मूर्ति चोरी कर ली गईं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसके बाद दो चोरों को पकड़ लिया। इस पर लोगों ने पुलिस का धन्यवाद दिया।
गांव श्यामो निवासी हुब्बलाल पशु चिकित्सक हैं। उन्होंने थाने में तहरीर दी। बताया कि सोमवार रात परिवार घर में सो रहा था। रात तकरीबन दो बजे खटपट की आवाज आने पर बेटे दीपक की आंखें खुल गईं। वह कमरे में आया। इस पर दो लोग छत की तरफ जाते नजर आए। वह जब तक छत पर पहुंचा, चोर उतरकर नीचे भाग रहे थे। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। घर की दीवार के सहारे सीढ़ी लगी हुई थी। चोर संदूक में रखे 20 हजार रुपये के साथ लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए।
कमलानगर जी ब्लाॅक में राधा कृष्ण मंदिर है। रोज बड़ी संख्या में मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु आते हैं। मंगलवार सुबह लोग पूजा के पहुंचे तो देखा की भगवान लड्डू गोपाल, कैला देवी और चामुंडा देवी की मूर्ति गायब हैं। चोरी की सूचना पर लोग जुट गए। उनमें आक्रोश फैल गया। थाना कमला नगर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे। एक फुटेज में चोर नजर आए। उनकी पहचान करके पकड़ लिया। एसीपी छत्ता पीके राया ने बताया कि जीवनी मंडी निवासी गौरव वर्मा और कमलानगर निवासी भारत पाराशर को गिरफ्तार किया है। उनसे मूर्ति बरामद कर ली गई हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया।